Samsung Galaxy Buds के इन मॉडल्स में आए धांसू AI फीचर्स!

Galaxy Buds FE में सैमसंग का सिग्नेचर साउंड एक्सपीरियंस मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 फरवरी 2024 09:42 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy Buds 2 Pro में कंपनी प्रीमियम फीचर्स ऑफर करती है।
  • इन ईयरबड्स में 24 बिट हाई-फाई ऑडियो सपोर्ट मिलता है।
  • ये 360 डिग्री साउंड को सपोर्ट करते हैं।

Galaxy Buds 2 Pro में कंपनी प्रीमियम फीचर्स ऑफर करती है।

Photo Credit: Samsung

Samsung के गैलेक्सी ईयरबड्स अब आर्टिफिशियली इंटेलिजेंट हो गए हैं। Galaxy Buds 2, Buds 2 Pro, और Galaxy Buds FE में कंपनी ने AI फीचर्स का अपडेट दे दिया है। जिसके बाद ये ईयरबड्स अब पहले से ज्यादा स्मार्ट तरीके से काम करेंगे। Galaxy S24 सीरीज के साथ पेअर होने वाले इन ईयरबड्स में अब कौन से नए फीचर्स यूजर को मिलेंगे, आइए जानते हैं विस्तार से। 

Samsung Galaxy Buds 2, Buds 2 Pro, और Galaxy Buds FE ईयरबड्स अब AI से लैस हो गए हैं। कंपनी ने इनमें अपडेट दिया है जिसके अंदर AI फीचर्स अब इन ईयरबड्स में काम करेंगे। इनमें सबसे खास फीचर Live Translate का है। यानी Galaxy S24 सीरीज के किसी स्मार्टफोन के साथ अगर ईयरबड्स पेअर्ड हैं तो यह रियल टाइम कॉल ट्रांसलेशन भी करेंगे जिसमें लोकल इंडियन लैंग्वेज भी शामिल होंगीं। इसमें टू वे, फेस टू फेस ट्रांसलेशन भी शामिल होगा। यहां पर ध्यान दें कि कुछ भाषाओं के लिए लैंग्वेज पैक डाउनलोड करने की आवश्यकता भी पड़ सकती है। 

Photo Credit: Samsung


Advertisement

यह AI फीचर इस्तेमाल करना बेहद आसान होगा। कंपनी के मुताबिक, यूजर को ईयरबड्स के माइक में बस बोलना होगा और ट्रांसलेशन किया जा सकेगा। Galaxy Buds 2 Pro में कंपनी प्रीमियम फीचर्स ऑफर करती है। इन ईयरबड्स में 24 बिट हाई-फाई ऑडियो सपोर्ट मिलता है। ये 360 डिग्री साउंड को सपोर्ट करते हैं। साथ ही इनमें इंटेलिजेंट ऑडियो नॉइज कैंसिलेशन भी दिया गया है। 

Galaxy Buds FE में सैमसंग का सिग्नेचर साउंड एक्सपीरियंस मिलता है। इनमें पावरफुल बेस दिया गया है जो म्यूजिक का रिच एक्सपीरियंस देता है। इनमें एडवांस्ड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) दिया गया है। साथ ही एम्बियंट साउंड फंक्शन भी दिया गया है। अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर आने के बाद ये ईयरबड्स पहले से ज्यादा फीचरफुल बताए जा रहे हैं। 
Advertisement

Samsung के अन्य अपडेट्स की बात करें तो कंपनी ने Galaxy S24 सीरीज और OneUI 6.1 या लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पर चलने वाले कुछ अन्य गैलेक्सी फोन पर VoWiFi कॉल रिकॉर्डिंग फीचर पेश किया है। यह फीचर यूजर्स को वाई-फोई पर की गई वॉयस कॉल रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है। VoWiFi का मतलब "वॉयस ओवर वाईफाई" है। यह यूजर को अपने वाई-फाई नेटवर्क का इस्तेमाल करके वॉयस कॉल करने और रिसीव करने की सुविधा देता है। यह तब ज्यादा काम आता है जब सेलुलर सिग्नल कमजोर हो या यूजर के पास वाई-फाई नेटवर्क पर बेहतर एक्सेस हो।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy A56 5G की ये डील
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  8. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  9. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  10. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.