Rollme X3 स्मार्टवॉच मेडिकल-ग्रेड ECG और ब्लड प्रेशर नापने वाले फीचर के साथ हुई लॉन्च, जानें कीमत

Rollme X3 स्मार्टवॉच को 49.99 डॉलर (करीब 4,200 रुपये) में लॉन्च किया गया है। इसे ब्लू, रेड और ब्लैक कलर में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2024 13:18 IST
ख़ास बातें
  • Rollme X3 स्मार्टवॉच को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है
  • स्मार्टवॉच की कीमत 49.99 डॉलर (करीब 4,200 रुपये) है
  • Rollme X3 में 2.5D कर्व्ड ग्लास से लैस 2.04-इंच डिस्प्ले मिलता है

Photo Credit: Rollme

Rollme X3 स्मार्टवॉच को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक CFDA (चाइना फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन)-सर्टिफाइड, मेडिकल-ग्रेड ECG फंक्शन है, जो सटीक हार्ट रिदम बताने का दावा करता है। Rollme X3 में बड़ा 2.04-इंच चौकोर AMOLED डिस्प्ले है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वॉच में 100 स्पोर्ट्स मोड्स मिलते हैं। स्मार्टवॉट 530mAh बैटरी से लैस आती है और कंपनी का कहना है कि ये फुल चार्ज में 10 दिनों तक चल रही है और 30 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है।
 

Rollme X3 price, availability

Rollme X3 स्मार्टवॉच को 49.99 डॉलर (करीब 4,200 रुपये) में लॉन्च किया गया है। इसे ब्लू, रेड और ब्लैक कलर में पेश किया गया है। Rollme प्रोडक्ट चाइनीज कंपनी के ऑफिशियल ई-स्टूर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Advertisement
 

Rollme X3 specifications, features

Rollme X3 में 2.5D कर्व्ड ग्लास से लैस 2.04-इंच (368 x 448 पिक्सल) चौकोर AMOLED डिस्प्ले मिलता है। ये 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्मार्टवॉच में नेविगेशन के लिए क्राउन दिया गया है। फ्रेम में क्राउन के नीचे ECG के लिए टच एरिया मौजूद है। बता दें कि Rollme दावा करती है कि X3 स्मार्टवॉच चाइना फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा सर्टिफाइड ECG फंक्शन से लैस आती है। इसमें ब्लड ग्लूकोज मॉनिटरिंग के साथ-साथ हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर, बॉडी टेंप्रेचर और स्लीप ट्रैकिंग जैसे हेल्थ फीचर्स भी शामिल हैं।

Rollme X3 स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट शामिल है। वॉच इंटिग्रेटेड वॉयस असिस्टेंट के साथ आती है। ये Android और iOS दोनों सिस्टम के साथ कंपेटिबल है। कंपनी का कहना है कि X3 स्मार्टवॉच में 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड शामिल हैं।
Advertisement

स्मार्टवॉच का वजन 58 ग्राम है। इसमें धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP68 बिल्ड मिलता है। घड़ी में बड़ी 530mAh बैटरी मिलती है, जो कंपनी के दावे अनुसार, फुल चार्ज करने पर 10 दिनों तक का रेगुलर बैकअप देने में सक्षम है। वहीं, सिंगल चार्ज में ये 30 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  4. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  5. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  6. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  7. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  8. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  9. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  10. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.