Rogbid Smart Ring लॉन्‍च, अब ‘अंगूठी’ ट्रैक करेगी आपका हार्ट रेट और नींद, जानें प्राइस

Rogbid ने अपनी पहली स्‍मार्ट रिंग पेश की है। इसका नाम है- Rogbid Smart Ring.

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2023 17:36 IST
ख़ास बातें
  • Rogbid ने एक स्‍मार्ट रिंग लॉन्‍च की है
  • यह स्‍मार्टवॉच की जरूरत को पूरा करती है
  • 8 अलग-अलग साइज में लाया गया है रिंग को

अगर आप Rogbid Smart Ring को खरीदना चाहते हैं तो सीधे कंपनी की वेबसाइट पर ऑर्डर कर सकते हैं।

Photo Credit: Rogbid

Rogbid Smart Ring Launched : ‘स्‍मार्ट रिंग' नई सनसनी बनने को बेकरार हैं! अबतक आप स्‍मार्टवॉच और स्‍मार्ट बैंड के जरिए अपनी फ‍िटनेस को मॉनिटर करते आए हैं। इसका विकल्‍प बन सकती हैं स्‍मार्ट रिंग। भारत में बोट (boAT) और नॉइस (noise) जैसे ब्रैंड स्‍मार्ट रिंग ला चुके हैं। अब एक और ब्रैंड ने स्‍मार्ट रिंग लॉन्‍च की है। नाम है रोगबिड (Rogbid) जिसे वियरेबल बनाने वाले प्रमुख ब्रैंड्स में से एक माना जाता है। कंपनी ने अपनी पहली स्‍मार्ट रिंग पेश की है। इसका नाम है- Rogbid Smart Ring.
 

Rogbid Smart Ring Price

अगर आप Rogbid Smart Ring को खरीदना चाहते हैं तो सीधे कंपनी की वेबसाइट पर ऑर्डर कर सकते हैं। Rogbid Smart Ring के स्‍टोर प्राइस 199.99 डॉलर हैं। क्‍योंकि लॉन्‍च डिस्‍काउंट के तहत रिंग पर 100 डॉलर की छूट मिल रही है, इसलिए इसकी कीमत 99.99 डॉलर (लगभग 8,330 रुपये) हो जाती है। 
Advertisement
 

Rogbid Smart Ring Features

Rogbid की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस रिंग को 8 अलग-अलग साइज में लिया जा सकता है। ये साइज 16.5 mm से 22.3 mm तक हैं। 4 कलर वेरिएशंस में यह रिंग आती है और ब्‍लैक एंड वाइट के साथ सिल्‍वर और गोल्‍ड कलर्स के कॉम्बिनेशन में है। कंपनी का दावा है कि यह बाकी वियरेबल्‍स की तरह ही काम करती है और यूजर्स के हार्ट-रेट को मॉनिटर करती है। साथ ही SpO2 सेंसर इसमें दिया गया है। नींद को ट्रैक कर सकती है। बॉडी टेंपरेचर को मॉ‍निटर करती है। महिलाओं की मेन्‍स्‍ट्रुअल साइकल को भी मॉनिटर करती है यह रिंग।  

यह पानी में 50 मीटर तक सर्वाइव कर जाती है यानी नहाते समय और स्‍वीमिंग के दौरान भी आपको इसे हटाने की जरूरत नहीं है। रिंग की मदद से आप अपने फोन से फोटो ले सकते हैं। म्‍यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसे यूजर्स जिन्‍हें अपनी फ‍िटनेस और हेल्‍थ के लिए छोटी सी डिवाइस चाहिए, Rogbid की स्‍मार्ट रिंग उनके लिए बेहतर हो सकती है। कंपनी का दावा है कि 60 मिनट की चार्जिंग के बाद यह स्‍मार्ट रिंग 7 दिनों तक चल जाती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  2. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  3. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  4. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  5. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  6. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  8. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  9. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  10. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.