Redmi Smart Band Pro देगा सस्ती कीमत में ढेरों फीचर्स! लॉन्च से लीक हुआ प्राइस!

फिटनेस ट्रैकर होने के लिहाज से इसमें कई तरह के हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स देखने को मिलते हैं जिनमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ​​​​SpO2 ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, ​​महिलाओं के लिए मेन्स्रुअल साइकल ट्रैकिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 फरवरी 2022 21:09 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Smart Band Pro में 1.47 इंच की एमोलेड टच स्क्रीन डिस्प्ले है।
  • इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ​​​​SpO2 ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग फीचर्स हैं।
  • फिटनेस बैंड में 50 से अधिक वॉचफेस दिए गए हैं।

पावर सेविंग मोड में इस फिटनेस बैंड की बैटरी लाइफ 20 दिनों का बैकअप दे सकती है।

Xiaomi के अपकमिंग लॉन्च इवेंट में Redmi Smart Band Pro भी लॉन्च होने जा रहा है। Redmi Note 11 Series का लॉन्च 9 फरवरी को होगा और इसी दिन रेडमी अपना नया वियरेबल रेडमी स्मार्ट बैंड प्रो लॉन्च करने जा रही है। 2022 के लिए कंपनी का यह पहला वियरेबल प्रोडक्ट है जिसकी कीमत लॉन्च से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई है। 9 फरवरी को भारत में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टबैंड में कई आकर्षक फीचर दिए गए हैं और इसका डिजाइन स्मार्टवॉच के जैसा है। लेकिन असल में यह एक फिटनेस बैंड है। 
 

Redmi Smart Band Pro price in India (Expected)

Mysmartprice की हालिया रिपोर्ट कहती है कि भारत में Redmi Smart Band Pro की कीमत 5,999 रुपये होगी। यह इसका बॉक्स प्राइस बताया जा रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्मार्टबैंड का इंट्रोडक्टरी प्राइस 2,999 रुपये होगा। कंपनी की ओर से इसकी प्राइस डीटेल्स अभी तक कन्फर्म नहीं की गई हैं। लेकिन इसकी कीमत के बारे में आ रही जानकारी अगर सच साबित होती है तो यह स्मार्टबैंड फिटनेस ट्रैकर सेगमेंट में नई प्रतिस्पर्धा लेकर आ सकता है। 
​

Redmi Smart Band Pro specifications

Redmi Smart Band Pro के फीचर्स की बात करें तो इसमें 1.47 इंच की एमोलेड टच स्क्रीन डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 194x368 पिक्सल है। इसमें 450 निट्स की ब्राइटनेस और 282ppi पिक्सल डेन्सिटी दी गई है। डिवाइस 100% NTSC कलर गैमट ​​को सपोर्ट करता है। रेडमी के इस स्मार्ट बैंड में 200mAh की बैटरी है जिसके लिए कहा गया है कि यह 14 दिन तक बैकअप दे सकती है। पावर सेविंग मोड में बैटरी लाइफ 20 दिनों की हो जाती है।  

फिटनेस ट्रैकर होने के लिहाज से इसमें कई तरह के हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स देखने को मिलते हैं जिनमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ​​​​SpO2 ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, ​​महिलाओं के लिए मेन्स्रुअल साइकल ट्रैकिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। इस फिटनेस बैंड में 110 से ज्यादा फिटनेस मोड दिए गए हैं। यह हार्ट रेट मॉनिटरिंग सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, थ्री एक्सिस जायरोस्कोप और थ्री एक्सिस एक्सिलेरोमीटर से लैस है।
Advertisement

इसके डिजाइन और स्टाइल फीचर्स की बात करें तो यह देखने में स्मार्टवॉच के जैसा दिखता है जिसमें 50 से अधिक वॉचफेस दिए हैं। ये सभी वॉचफेस डिवाइस के साथ प्रीलोडेड आते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट है। स्मार्टफोन से कनेक्ट होने पर इसमें म्यूजिक कंट्रोल, नोटिफिकेशन, फाइंड माय फोन, आइडल अलर्ट जैसे फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। पानी में खराब होने से बचाने के लिए डिवाइस में 5ATM वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है। ब्लैक कलर में आने वाला यह फिटनेस बैंड 2.5D टेम्पर्ड ग्लास से लैस है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.