Redmi Buds 6 ईयरबड्स 42 घंटे बैटरी लाइफ, AI नॉइज कैंसिलेशन फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत

इनमें फास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। ये केवल 10 मिनट के चार्ज में 4 घंटे का प्लेबैक दे सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 सितंबर 2024 09:38 IST
ख़ास बातें
  • इनमें डुअल ड्राइवर लगे हैं, नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी है।
  • इनमें फास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया गया है।
  • ये केवल 10 मिनट के चार्ज में 4 घंटे का प्लेबैक दे सकते हैं।

Redmi Buds 6 में 42 घंटे तक का बैकअप दिया गया है।

Photo Credit: Redmi

Xiaomi ने नए ईयरबड्स Redmi Buds 6 को आखिरकार लॉन्च कर दिया है। इनमें डुअल ड्राइवर लगे हैं, नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी है, और 42 घंटे तक बैटरी लाइफ होने का दावा किया गया है। इनमें 49dB नॉइज रिडक्शन फीचर है। इनमें डुअल माइक्रोफोन हैं जो AI नॉइज रसिस्टेंस से लैस हैं। इनमें फास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। कंपनी का कहना है कि केवल 10 मिनट के चार्ज में ये 4 घंटे का प्लेबैक दे सकते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी खास फीचर्स के बारे में। 
 

Redmi Buds 6 price

Redmi Buds 6 की कीमत 199 युआन (लगभग 2300 रुपये) है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 
 

Redmi Buds 6 specifications

Redmi Buds 6 में डुअल ड्राइवर सिस्टम दिया गया है। इनमें एक 12.4mm का टाइटेनियम कोटेड डायफ्राम ड्राइवर दिया गया है जिसके साथ में 5.5mm का माइक्रो पीजोइलेक्ट्रिक सिरेमिक ड्राइवर दिया गया है। शाओमी के अनुसार यह सेटअप इनमें रिच, डाइनेमिक साउंड देता है और डीप बेस के साथ क्लियर ट्रिबल भी मिलता है। 

इसमें चार EQ साउंड मोड दिए गए हैं जिससे यूजर अपनी प्राथमिकता के हिसाब से म्यूजिक का आनंद ले सकता है। इनमें NetEase Cloud Music सर्टीफिकेशन भी है जो म्यूजिक लवर्स को ऑप्टिमाइज्ड साउंड क्वालिटी देने का दावा करता है। 

Redmi Buds 6 में नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी है। ये 99.6% तक एनवायरमेंट नॉइज कैंसिलेशन कर सकते हैं जिसके लिए इनमें 49dB नॉइज रिडक्शन फीचर है। इनमें डुअल माइक्रोफोन हैं जो AI नॉइज रसिस्टेंस से लैस हैं। बैटरी की बात करें तो इनमें 42 घंटे का कुल बैटरी बैकअप मिलता है। यह चार्जिंग केस की बैटरी को मिलाकर है। ईयरबड्स एक सिंगर चार्ज में 10 घंटे चल सकते हैं। फास्ट चार्जिंग फीचर के चलते ये 10 मिनट के चार्ज में 4 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 100W साउंड के साथ JBL Vienna ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, म्यूजिक के साथ तैरते दिखते हैं गाने के बोल!
  2. Honor X7e Plus 5G लॉन्च हुआ 8100mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ, जानें कीमत
  3. REDMAGIC Astra 2 जबरदस्त गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, 16GB रैम, 8300mAh बैटरी, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5000 डिस्काउंट के साथ खरीदें Motorola Edge 70 Max, आज से पहली सेल से शुरू
  2. Portronics का 150W Home Theatre लॉन्च, लिमिटेड टाइम के लिए ₹4 हजार का डिस्काउंट
  3. लौट रहा है Nokia Lumia? Microsoft से ट्रेडमार्क खरीदने की तैयारी में HMD!
  4. iPhone हुए 11% से ज्यादा महंगे, Apple की जापान से शुरुआत, जल्द आएगी भारत की बारी
  5. ग्रहों की लिस्ट में जुड़ा एक नया नाम! बिना खोजे ही NASA को मिला Beta Pictoris d
  6. Google Pixel 11a के स्पेसिफिकेशंस आए लॉन्च से पहले सामने, जानें कितना है खास
  7. ₹22,000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung का ये स्मार्टफोन, देखें डील
  8. Tecno Camon 50 Ultra 5G vs Redmi Turbo 5 vs Oppo F33 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  9. भारत में बच्चों के लिए सोशल मीाडिया के इस्तेमाल पर बंदिशें लगा सकती है सरकार
  10. 100W साउंड के साथ JBL Vienna ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, म्यूजिक के साथ तैरते दिखते हैं गाने के बोल!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.