10 घंटे की बैटरी लाइफ वाले Redmi Buds 5 और Buds 5 Pro TWS ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत

Redmi Buds 5 की कीमत 46 यूएस डॉलर (करीब 3,800 रुपये) है, जबकि Buds 5 Pro को 78 यूएस डॉलर (करीब 6,500 रुपये) में लॉन्च किया गया है। दोनों मॉडल ब्लैक, व्हाइट और स्काई ब्लू रंगों में पेश किए गए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 जनवरी 2024 21:53 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Buds 5 की कीमत 46 यूएस डॉलर (करीब 3,800 रुपये) है
  • Buds 5 Pro को 78 यूएस डॉलर (करीब 6,500 रुपये) में लॉन्च किया गया है
  • दोनों मॉडल ब्लैक, व्हाइट और स्काई ब्लू रंगों में पेश किए गए हैं
Xiaomi ने सोमवार को ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 13 सीरीज के साथ अपने दो TWS ईयबड्स मॉडल्स लॉन्च किए। Redmi Buds 5 और Buds 5 Pro, दोनों ANC के साथ आते हैं और कंपनी का दावा है कि इनमें 10 घंटे की बैटरी लाइफ (बॉक्स बैटरी शामिल नहीं) मिलती है। दोनों TWS ईयरफोन पिछले साल चीन में लॉन्च हुए थे और अब इन्हें ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। वेनिला मॉडल में 12.4mm और 1.6mm ड्राइवर्स शामिल हैं, जबकि Pro मॉडल में 11mm सबवूफर और 10mm ट्वीटर दिए गए हैं। ये दोनों क्रमश: 52dB और 42dB तक एक्टिव नॉइस कैंसलेशन के तीन लेवल से लैस हैं। 
 

Redmi Buds 5, Buds 5 Pro prices, availability

Redmi Buds 5 की कीमत 46 यूएस डॉलर (करीब 3,800 रुपये) है, जबकि Redmi Buds 5 Pro को 78 यूएस डॉलर (करीब 6,500 रुपये) में लॉन्च किया गया है। दोनों मॉडल ब्लैक, व्हाइट और स्काई ब्लू रंगों में पेश किए गए हैं।
 

Redmi Buds 5, Buds 5 Pro specifications, features

Redmi Buds 5 और Buds 5 Pro को स्टेम और सिलिकॉन ईयर टिप्स के साथ एक समान सेमी-इन-ईयर डिजाइन दिया गया है। इनमें इन-ईयर डिटेक्शन भी मिलता है, जो ईयरबड्स हटाए जाने पर प्लेबैक को अपने आप रोक देता है। रेडमी बड्स 5 सीरीज में ब्लूटूथ 5.3 शामिल है, जिसके चलते ये एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट हो सकते हैं। इनमें Google फास्ट पेयर फीचर भी मिलता है। Redmi ने दावा किया है कि दोनों TWS ईयरफोन 10 घंटे की बैटरी लाइफ दे सकते हैं और केस के साथ ये बैकअप 40 घंटे हो जाता है।


Redmi Buds 5 में 12.4mm और 1.6mm ड्राइवर्स शामिल हैं। दूसरी ओर, Pro में 11mm सबवूफर और 10mm ट्वीटर हैं। वेनिला और प्रो मॉडल क्रमशः 52dB और 42dB तक ANC सपोर्ट करते हैं। दोनों TWS ईयरबड्स आस-पास के वातावरण के हिसाब से तीन ट्रांसपेरेंसी मोड से भी लैस आते हैं।

Buds 5 Pro में LHDC 5.0 कोडेक सपोर्ट भी दिया गया है। वहीं, Buds 5 में दो माइक्रोफोन, जबकि Buds 5 Pro में तीन माइक्रोफोन मिलते हैं और दोनों कॉल पर क्लीयर क्वालिटी ऑडियो अनुभव के लिए हवा के शोर को कम करने में सक्षम हैं। दोनों ऑडियो डिवाइस IP54-रेटेड हैं।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Black

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  4. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.