Realme Watch T1 स्मार्टवॉच BIS पर हुई लिस्ट! जल्द हो सकती है भारत में लॉन्च...

Realme Watch T1 इस साल अक्टूबर महीने में चीन में लॉन्च की गई थी, जिसके साथ Realme GT Neo 2T और Realme Q3s स्मार्टफोन्स भी लॉन्च हुए थे। इस स्मार्टवॉच में राउंड एमोलेड डिस्प्ले और 110 स्पोर्ट्स मोड मौजूद हैं।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2021 14:57 IST
ख़ास बातें
  • Realme Watch T1 में 110 स्पोर्ट्स मोड दिए हैं
  • रियलमी वॉट टी1 चीन में हो चुकी है लॉन्च
  • भारत में मॉडल नंबर RMW2103 के साथ आ सकती है वॉच
Realme Watch T1 स्मार्टवॉच जल्द ही भारतीय मार्केट में लॉन्च की जा सकती है। फिलहाल, कंपनी द्वारा वॉच लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उससे पहले Realme स्मार्टवॉच कथित रूप से Bureau of Indian Standards (BIS) वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि वॉच जल्द ही भारतीय मार्केट में लॉन्च हो सकती है। रियलमी वॉच टी1 इस साल अक्टूबर महीने में चीन में लॉन्च की गई थी, जिसके साथ Realme GT Neo 2T और Realme Q3s स्मार्टफोन्स भी लॉन्च हुए थे। इस स्मार्टवॉच में राउंड एमोलेड डिस्प्ले और 110 स्पोर्ट्स मोड मौजूद हैं।

Realme प्रोडक्ट मॉडल नंबर RMW2103 के साथ BIS लिस्टिंग पर स्पॉट किया गया है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह Realme Watch T1 होगा। टिप्सटर मुकुल शर्मा (@stufflistings) ने सबसे पहले इस लिस्टिंग को स्पॉट किया और जानकारी दी कि रियलमी वॉट टी1 स्मार्टवॉच चीनी मार्केट में RMW2102 मॉडल नंबर के साथ आया था। उपरोक्त जानकारी के आधार पर अटकलें लगाई जा सकती है कि कंपनी रियलमी टी1 स्मार्टवॉच का भारतीय वेरिएंट जल्द ही लॉन्च करने वाली है।
Advertisement

याद दिला दें, Realme Watch T1 की कीमत चीन में CNY 699 (लगभग 8,200 रुपये) है, जिसे ब्लैक, मिंट और ऑलिव ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया था।
 

Realme Watch T1 specifications

रियलमी वॉच टी1 में 1.3 इंच (416x416 पिक्सल) राउंड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 325ppi पिक्सल डेंसिटी मिलती है। इसके अलावा, यह वॉच 50 हर्ट्ज़ ग्लोबल रिफ्रेश रेट के साथ आती है। साथ ही इसमें स्टेनलैस स्टिल फ्रेम और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो यह ब्लूटूथ वी5.0, GPS/ A-GPS/ GLONASS/ Galileo और एनएफसी से लैस है। इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जिसके जरिए यूज़र्स सीधे वॉच के जरिए वॉयस कॉल को रिसीव  कर सकते हैं वो भी बिना फोन को अपनी पॉकेट से बाहर निकाले।
Advertisement

रियलमी वॉच टी1 में 4 जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसमें यूज़र्स अपने फेवरेट म्यूज़िक ट्रेक को स्टोर कर सकते हैं। हालांकि, यूज़र्स को म्यूज़िक सुनने के लिए ईयरबड्स को अपनी स्मार्टवॉच से पेयर करना पड़ेगा।

Realme Watch T1 के सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर और हार्ट रेट ब्लड ऑक्सीजन सेंसर शामिल हैं। वॉत रियल-टाइम हार्ट रेट मॉनिटरिंग प्रदान करती है। इसमें SpO2 मॉनिटरिंग और स्लीप एनालिसस मौजूद है।
Advertisement

Realme ने वॉच टी1 में 110 स्पोर्ट्स मोड दिए हैं, इनमें बैडमिंटन, इलिप्टिकल, हाइकिंग और वॉकिंग शामिल हैं। स्मार्टवॉच 50 से अधिक वॉच फेस को भी सपोर्ट करती है। यह 5ATM (50 मीटर) वाटरप्रूफ भी है, जिसका मतलब है कि आप इसे तैरते या नहाते समय इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement

रियलमी वॉट टी1 में फास्ट मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि वॉच की 90 प्रतिशत बैटरी महज 35 मिनट में चार्ज हो जाएगी। इसके अलावा, स्मार्टवॉच में 228mAh की बैटरी मौजूद है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज पर 7 गिन तक की यूसेज प्रदान करता है। यह फोन 10.2mm मोटा है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  3. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  4. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  5. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  6. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  7. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  9. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  10. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.