10 दिनों तक चलने वाली बैटरी और ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ Realme Watch 3 Pro लॉन्च, जानें कीमत

वॉच 1.78-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है जो 368 x 448 पिक्सल रेजोल्यूशन और 60Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। इसमें 500nits तक की ब्राइटनेस दी गई है जो ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर के साथ आती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 सितंबर 2022 17:53 IST
ख़ास बातें
  • Watch 2 Pro का सक्सेसर Watch 3 Pro लॉन्च कर दिया है।
  • Realme Watch 3 Pro स्मार्टवॉच को Rs 4,999 में लॉन्च किया गया है।
  • वॉच में 110+ स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं।

Realme Watch 3 Pro में 1.78-इंच AMOLED डिस्प्ले है।

Realme ने अपनी पॉपुलर वॉच Watch 2 Pro का सक्सेसर Watch 3 Pro लॉन्च कर दिया है। स्मार्टवॉच में कई अच्छे फीचर्स जैसे की AMOLED डिस्प्ले, लम्बी बैटरी लाइफ दिए गए हैं। यहां हम आपको रियलमी की इस लेटेस्ट वॉच के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में डिटेल से जानते हैं।

Realme Watch 3 Pro स्पेसिफिकेशन्स: इसे रेक्टेंगुलर डिजाइन में लाया गया है। इसके एजेज कर्व्ड हैं और डिस्प्ले ऑन करने और UI नेविगेट करने के लिए साइड में बटन दिया गया है। वॉच 1.78-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है जो 368 x 448 पिक्सल रेजोल्यूशन और 60Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। इसमें 500nits तक की ब्राइटनेस दी गई है जो ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर के साथ आती है। Watch 3 Pro comes पॉपुलर ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ आती है। कंपनी के दावे के अनुसार यह क्रिस्टल क्लियर कॉलिंग एक्सपीरियंस उपलबध करवाएगी। इसमें बिल्ट-इन GPS दिया गया है जो आपकी मूवमेंट्स को सटीक ट्रैक करता है। इसके हेल्थ फीचर में हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन सेंसर्स सम्मिलित हैं जो पूरा दिन हार्ट-रेट, ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग, स्लीप और स्ट्रेस मॉनिटरिंग ऑफर करता है। इसमें मेंस्ट्रुअल साइकल फीचर भी दिया गया है। 

वॉच में 110+ स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं। इसमें 5 बड़े स्पोर्ट में वॉकिंग, रनिंग, साइकलिंग, एलिप्टिकल और रोइंग शामिल है। इन मोड्स को Cywee के प्रोफेशनल स्पोर्ट्स अल्गोरिथ्म्स की मदद से ट्रैक किया जाता है। इससे यूजर्स को एकदम सटीक डाटा मिलता है जिससे उनकी ट्रेनिंग और बेहतर रिज्लट दे सके। Realme का दावा है कि Watch 3 Pro स्टैंडर्ड GPS और ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ 10 दिनों की बैटरी लाइफ ऑफर कर सकती है। इसमें 325mAh की बैटरी दी गई है। इसके अन्य फीचर्स में फाइंड माय फोन, कैमरा कंट्रोल, अलार्म, इवेंट रिमाइंडर, फ्लैशलाइट, टाइमर, मैसेज नोटिफिकेशन, म्यूजिक कंट्रोल, स्टॉप-वॉच, हाइड्रेशन रिमाइंडर अदि शामिल हैं। 

कीमत और उपलब्धता: कीमत की बात की जाए तो Realme Watch 3 Pro स्मार्टवॉच को Rs 4,999 में लॉन्च किया गया है। हालांकि, ग्राहक इसे इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत Rs 4,499 में खरीद सकते हैं। इसकी पहली सेल 9 सितंबर को 12:00PM बजे होगी। कलर ऑप्श के लिए यह स्मार्टवॉच ब्लैक और ग्रे कलर में आती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  5. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.