Realme Buds T500 Pro लॉन्च, 56 घंटे चलेगी बैटरी, एक साथ 3 डिवाइस से होंगे पेयर

Realme ने आज भारतीय बाजार में अपने नए ईयरबड्स Realme Buds T500 Pro लॉन्च कर दिए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2026 12:29 IST
ख़ास बातें
  • Realme Buds T500 Pro में 12.4 मिमी हाई रेज ऑडियो ड्राइवर्स दिए गए हैं।
  • Realme Buds T500 Pro की बैटरी 56 घंटे तक चल सकती है।
  • Realme Buds T500 Pro धूल और पानी से बचाव के लिए IP55 रेटिंग से लैस हैं।

Realme Buds T500 Pro में 12.4 मिमी हाई रेज ऑडियो ड्राइवर्स हैं।

Photo Credit: Realme

Realme ने आज भारतीय बाजार में अपने नए ईयरबड्स Realme Buds T500 Pro लॉन्च कर दिए हैं। Buds T500 Pro में 12.4 मिमी हाई रेज ऑडियो ड्राइवर्स दिए गए हैं। इन ईयरबड्स में दी गई बैटरी 56 घंटे तक चल सकती है। ईयरबड्स एक साथ 3 डिवाइस से कनेक्ट हो सकते हैं। ईयरबड्स IP55 रेटिंग से लैस किए गए हैं। यहां हम आपको Realme Buds T500 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme Buds T500 Pro Price

Realme Buds T500 Pro की कीमत 2,799 रुपये है, लेकिन पहली सेल में डिस्काउंट के बाद 2,599 रुपये में मिल रहा है। यह ईयरबड्स बिक्री के लिए रियलमी की आधिकारिक साइट, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, अमेजन और अन्य रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। पहली सेल दोपहर 12 बजे 23 अप्रैल से शुरू होगी। ईयरबड्स लेमन कोला, ऑरेंज मिंट, चॉकलेट कलर में आते हैं। 

Realme Buds T500 Pro Specifications

Realme Buds T500 Pro में 12.4 मिमी हाई रेज ऑडियो ड्राइवर्स दिए गए हैं। ईयरबड्स में 50dB फ्लैगशिप नॉयज कैंसलेशन मिलता हैं। ये 45ms अल्ट्रा लो लेटेंसी का सपोर्ट करते हैं, जिससे बेहतर अनुभव के लिए स्मूथ और लेग फ्री ऑडियो मिलता है। प्रत्येक ईयरबड्स का वजन 4.5 ग्राम है। धूल और पानी से बचाव के लिए ईयरबड्स IP55 रेटिंग से लैस किए गए हैं। ईयरबड्स 0-45 डिग्री तापमान में काम कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6.1 दिया गया है, जिससे फास्ट पेयरिंग और स्टेबल कनेक्शन मिलता है। ईयरबड्स एक साथ 3 डिवाइस से कनेक्ट हो सकते हैं। क्लियर कॉल के लिए 6 माइक सिस्टम दिया गया है। ईयरबड्स के चार्जिंग केस में कैंडी बॉक्स कॉम्पैक्ट डिजाइन दिया गया है।

Buds T500 Pro में 62mAh की बैटरी है, जबकि केस में 530mAh की बैटरी है। इन ईयरबड्स में दी गई बैटरी 56 घंटे तक चल सकती है। बैटरी एक बार चार्ज होकर 14 दिनों तक प्लेबैक प्रदान करती है। ANC ऑफ होने AAC के साथ पर बैटरी 13.5 घंटे तक और LHDC के साथ पर बैटरी 9 घंटे तक चल सकती है। इसके अलावा ANC ऑन होने AAC के साथ पर बैटरी 8 घंटे तक और LHDC के साथ पर बैटरी 5.5 घंटे तक चल सकती है। ईयरबड्स 1 घंटे में फुल चार्ज हो सकते हैं, जबकि चार्जिंग केस के साथ 2 घंटे में फुल चार्ज हो सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6.1 दिया गया है, जिससे फास्ट पेयरिंग और स्टेबल कनेक्शन मिलता है। ईयरबड्स एक साथ 3 डिवाइस से कनेक्ट हो सकते हैं। क्लियर कॉल के लिए 6 माइक सिस्टम दिया गया है। ईयरबड्स के चार्जिंग केस में कैंडी बॉक्स कॉम्पैक्ट डिजाइन दिया गया है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पीएम नरेंद्र मोदी के Instagram पर सिर्फ 4 दिनों में बढ़े 40 लाख फॉलोअर्स, सेल्फी वीडियो पर आए करोड़ों व्यूज
  2. boAt ने बच्चों के लिए लॉन्च की स्मार्टवॉच Sailor Nav, माता-पिता कर पाएंगे लोकेशन ट्रैक, सुरक्षा होगी हाथ में
  3. चुटकी में साफ होंगे लैपटॉप, कीबोर्ड और कार! Portronics भारत में लॉन्च किया बजट एयर डस्टर
  4. Redmi Note 17 सीरीज की कीमत हुई लॉन्च से पहले लीक, टिप्सटर ने किया खुलासा
  5. छोटा सा गैजेट आपकी घड़ी को बना देगा मिनी स्मार्टफोन, यहां जानें इसका प्राइस
  6. SIR Deleted List जारी, वोटर लिस्ट से कट गया नाम? घर बैठे ऐसे करें चेक
  7. ₹47 हजार से ज्यादा सस्ता हुआ Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कैसे होगा फायदा
  8. 5G का भारत में तेजी से विस्तार, 99% जिलों में पहुंचा हाई स्पीड नेटवर्क, गांवों में लगे 24 हजार मोबाइल टावर
  9. Flipkart Freedom sale vs Amazon Great Freedom Sale अगस्त में इस दिन से : सेल डेट, कार्ड डिस्काउंट से लेकर जानें सब कुछ
  10. Vivo T5e vs Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e 5G: ₹15000 में कौन सा रहेगा बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.