38 घंटे तक चलने वाली बैटरी के साथ Realme Buds T110 लॉन्च, जानें फीचर्स

Realme Buds T110 में 10mm डायनेमिक ड्राइवर और एक PEEK+TPU डोम-टॉप टाइटेनियम-कोटेड कम्पोजिट डायाफ्राम दिया गया है।

38 घंटे तक चलने वाली बैटरी के साथ Realme Buds T110 लॉन्च, जानें फीचर्स

Photo Credit: Realme

Realme Buds T110 में 10mm डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Realme Buds T110 की कीमत 129 युआन (लगभग 1,515 रुपये) है।
  • Realme Buds T110 ईयरबड्स एक बार चार्ज करने पर 7 घंटे तक चल सकते है।
  • Realme Buds T110 में 10mm डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Realme ने आज लॉन्च कॉन्फ्रेंस में Realme GT Neo 6 SE के साथ अपना नया ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Realme Buds T110 लॉन्च किया है। Buds T110 किफायती बजट में ईयरबड्स चाहने वाले यूजर्स को टारगेट करता है। यहां हम आपको Realme Buds T110 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme Buds T110 Price


Realme Buds T110 की कीमत 129 युआन (लगभग 1,515 रुपये) है। यह वायरलेस ईयरबड चीन में JD.com से खरीदने के लिए उपलब्ध है। Realme Buds T110 चार कलर ऑप्शन ब्लैक, व्हाइट, ग्रीन और ब्लू में उपलब्ध होगा।


Realme Buds T110 Features, Specifications


Realme Buds T110 में 10mm डायनेमिक ड्राइवर और एक PEEK+TPU डोम-टॉप टाइटेनियम-कोटेड कम्पोजिट डायाफ्राम दिया गया है। प्रत्येक ईयरबड का वजन मात्र 4.09 ग्राम है, जो लंबे समय तक सुनने के लिए कंफर्टेबल और सिक्योर फिट प्रदान करता है। इसमें AI कॉल नॉयज रिडक्शन टेक्नोलॉजी है जो क्लियर कम्युनिकेशन प्रदान करने के लिए कॉल के दौरान बैकग्राउंड नॉयज को कम करती है। इसके अलावा बड्स T110 में 88ms लो लेटेंसी मोड है, जो लैग-फ्री गेमिंग के लिए बेस्ट है। 

बैटरी बैकअप की बात करें तो ईयरबड्स एक बार चार्ज करने पर 7 घंटे तक चल सकते हैं। चार्जिंग केस के साथ कुल प्लेबैक समय 38 घंटे तक रह सकता है। ये क्विक टॉपअप के लिए फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करते हैं। Realme के अनुसार, आप सिर्फ 10 मिनट चार्ज करके 20 मिनट का प्लेटाइम पा सकते हैं।

Buds T110 स्टेबल और एफिशिएंट कनेक्शन के लिए ब्लूटूथ 5.4 का इस्तेमाल करता है। ईयरबड्स बाइनॉरल एक साथ ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट करते हैं जो कथित तौर पर बेहतर ऑडियो सिंक्रोनाइजेशन के लिए प्रत्येक ईयरबड में इंडीपेंटेड ऑडियो ट्रांसमिशन प्रदान करता है। ईयरबड्स में IPX5 रेटिंग दी गई है, जिससे पानी से सुरक्षा मिलती है। इसलिए आप इन्हें वर्कआउट के दौरान या हल्की बारिश में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »