Realme Buds T01 Launched : रियलमी के ‘सस्‍ते’ TWS ईयरबड्स भारत में लॉन्‍च, सिंगल चार्ज में चलेंगे 28 घंटे, जानें प्राइस

Realme Buds T01 : एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसिलेशन की सुविधा भी इनमें दी गई है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 अगस्त 2024 16:53 IST
ख़ास बातें
  • Realme Buds T01 ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्‍च
  • 1299 रुपये है कीमत
  • इन्‍हें फ्लिपकार्ट और एमेजॉन से खरीदा जा सकेगा

Realme Buds T01 में 40mAh की बैटरी हरेक बड में लगी है। यह एक बार चार्ज होने पर 7 घंटे चल जाती है।

Realme Buds T01 TWS Launched : रियलमी ने गुरुवार को Realme 13 5G और Realme 13 Plus 5G स्‍मार्टफोन्‍स को लॉन्‍च किया। इनके साथ कंपनी ने नए टीडब्‍ल्‍यूएस ईयफोन्‍स भी उतारे, जिनका नाम Realme Buds T01 है। 1500 रुपये की प्राइस कैटिगरी में आने वाले नए रियलमी बड्स 28 घंटों तक का प्‍लेटाइम ऑफर करते हैं। ब्‍लैक और वाइट कलर्स में आने वाले बड्स का डिजाइन एयरपॉड्स से मिलता-जुलता है। एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसिलेशन की सुविधा भी इनमें दी गई है। 
 

Realme Buds T01 TWS Price 

Realme Buds T01 की कीमत 1299 रुपये है। यह ब्‍लैक और वाइट कलर्स में आते हैं। इन्‍हें कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट, एमेजॉन से लिया जा सकेगा। 
 

Realme Buds T01 TWS Specifications 

Realme Buds T01 TWS में एयरपॉड जैसा डिजाइन और मैट फ‍िनिश दी गई है। 13एमएम का डायनैमिक बास ड्राइवर और पीईटी डायफ्राम इनमें लगा है। दावा है कि इससे साफ आवाज अच्‍छे बास के साथ आती है। कंपनी का कहना है कि Buds T01 लाइटवेट हैं और कानों में अच्‍छे से फ‍िट हो जाते हैं। ईयरबड्स में इंटेलिजेंट टच कंट्रोल मिलता है, जिसकी मदद से म्‍यूजिक प्‍लेबैक किया जा सकता है। कॉल उठाई और काटी जा सकती है। 

जैसा कि हमने बताया Realme Buds T01 में एआई एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसिलेशन की सुविधा है। इससे शोर भरे वातावरण में नॉइस कम किया जा सकता है।  
Advertisement

Realme Buds T01 में 40mAh की बैटरी हरेक बड में लगी है। यह एक बार चार्ज होने पर 7 घंटे चल जाती है। स्‍टोरेज केस में मौजूद 400 एमएएच बैटरी से कुल 28 घंटों की बैटरी लाइफ Realme Buds T01 ऑफर कर सकते हैं। सिर्फ 10 मिनट चार्ज करके इन बड्स को कई घंटे इस्‍तेमाल में लाया जा सकता है। ये ब्‍लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं और गूगल फास्‍ट पेयर के साथ फटाफट डिवाइस से कनेक्‍ट हाे जाते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.