Realme ने भारत में लॉन्च किए 40 घंटे तक बैकअप देने वाले Buds N1 TWS ईयरफोन्स, कीमत 2,499 रुपये

Realme Buds N1 देश में 13 सितंबर से Amazon और Realme India वेबसाइट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। इन्हें केवल एनर्जाइजिंग ग्रीन शेड में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 सितंबर 2024 20:23 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Realme Buds N1 की कीमत 2,499 रुपये है
  • ये 13 सितंबर से Amazon और Realme India वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे
  • Realme Buds N1 में 12.4mm डायनेमिक बेस ड्राइवर मिलते हैं

Realme Buds N1 केवल एनर्जाइजिंग ग्रीन शेड में आते हैं

Photo Credit: Realme

Realme Buds N1 को सोमवार को भारत में लॉन्च किया गया। इसके साथ कंपनी ने नए Realme Narzo 70 Turbo 5G स्मार्टफोन मॉडल को भी लॉन्च किया। नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ आते हैं और कहा गया है कि यह कुल 40 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देने में सक्षम हैं। ये 12.4 डायनेमिक बेस ड्राइवर और ट्रिपल माइक सिस्टम से लैस हैं। इनमें डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी, 45ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी और 46dB तक हाइब्रिड नॉइज कैंसलेशन सपोर्ट भी मिलता है। Realme Buds N1 में 360-डिग्री स्पेसियल ऑडियो इफेक्ट सपोर्ट और AI-पावर्ड कॉल नॉइस रिडक्शन भी मिलता है।
 

Realme Buds N1 Price in India, Availability

भारत में Realme Buds N1 की कीमत 2,499 रुपये है। कंपनी का कहना है कि ईयरफोन को 1,999 रुपये के स्पेशल इंट्रोडक्टरी लॉन्च प्राइस पर खरीदा जा सकेगा। ये देश में 13 सितंबर से Amazon और Realme India वेबसाइट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। इन्हें केवल एनर्जाइजिंग ग्रीन शेड में पेश किया गया है।
 

Realme Buds N1 specifications, features

Realme Buds N1 में 12.4mm डायनेमिक बेस ड्राइवर मिलते हैं और ये ट्रिपल माइक सिस्टम से लैस हैं। ये 46dB तक हाइब्रिड नॉइज कैंसलेशन और AI-पावर्ड कॉल नॉइज रिडक्शन को सपोर्ट करते हैं। ईयरफोन टच कंट्रोल सपोर्ट करते हैं और कहा जा रहा है कि यह 45ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी मोड भी प्रदान करते हैं। 

Realme के Buds N1 ब्लूटूथ 5.4 और डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं। इनके बारे में कहा गया है कि ये 360-डिग्री स्पेसियल ऑडियो इफेक्ट एक्सपीरिएंस देने में सक्षम हैं। ईयरफोन धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP55 रेटिंग के साथ आते हैं।
Advertisement

दावा किया गया है कि Realme Buds N1 चार्जिंग केस और बिना नॉइज कैंसलेशन के कुल 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकते हैं। हालांकि, हाईब्रिड नॉइस कैंसलेशन फीचर चालू होने पर ईयरफोन 26 घंटे तक का कुल प्लेबैक टाइम देने में सक्षम होंगे। इसके अलावा, दावा किया गया है कि ये 10 मिनट के क्विक चार्ज पर पांच घंटे तक का प्लेबैक टाइम निकाल सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  6. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.