Ray-Ban Meta के नए स्मार्ट चश्में लॉन्च, हिंदी और UPI का भी सपोर्ट, जानें कीमत

नए मॉडल में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा लगा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2025 10:32 IST
ख़ास बातें
  • दूसरी पीढ़ी के चश्में पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट हो गए हैं।
  • इनमें 3K वीडियो का सपोर्ट दिया गया है।
  • ऑडियो के लिए 5 माइक्रोस्पीकर इसमें लगे हैं।

Meta और Ray-Ban ने मिलकर अपने स्मार्ट चश्मों की सेकेंड जेनरेशन को लॉन्च कर दिया है।

Photo Credit: Ray-Ban

Meta और Ray-Ban ने मिलकर अपने स्मार्ट चश्मों की सेकेंड जेनरेशन को लॉन्च कर दिया है। दूसरी पीढ़ी के चश्में पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट हो गए हैं। इनमें 3K वीडियो का सपोर्ट दिया गया है। Meta AI में अब हिंदी भाषा का सपोर्ट भी इनमें जोड़ दिया गया है। इसके अलावा इनमें UPI से पेमेंट का सपोर्ट भी कंपनी ले आई है। नए मॉडल में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा लगा है। ऑडियो के लिए 5 माइक्रोस्पीकर इसमें लगे हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत कितनी है, और कौन से खास फीचर्स इनमें दिए गए हैं। 

Ray-Ban Meta Gen 2 AI Glasses Price

Ray-Ban Meta Gen 2 AI Glasses की कीमत भारत में 39,900 रुपये से शुरू होती है और यह 45,700 रुपये तक जाती है। कीमत फ्रेम और लेंस कॉम्बिनेशन के आधार पर तय होगी। नए स्मार्ट ग्लासेस को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट Ray-Ban India से खरीदा जा सकता है। 

Advertisement

Ray-Ban Meta Gen 2 AI Glasses Features

Ray-Ban Meta Gen 2 AI Glasses में कंपनी ने 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा लगाया है। यह कैमरा हाई क्वालिटी वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। यह 3 मिनट का वीडियो 3K अल्ट्रा एचडी क्वालिटी में कैप्चर कर सकता है। कैमरा में निकट भविष्य में स्लो मोशन और हाइपरलैप्स जैसे फीचर्स भी जोड़े जाएंगे। ऑडियो सिस्टम भी अपग्रेड होकर आता है जिसमें 5 माइक्रो स्पीकर लगे हैं। टचपैड और कैप्चर बटन पर टैप आधारित कंट्रोल मिल जाता है। इससे यूजर म्यूजिक प्ले कर सकता है, फोटो ले सकता है और मैसेज सेंड कर सकता है। 

बैटरी की बात करें तो कंपनी ने दावा किया है कि नए चश्में सिंगल चार्ज में 8 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। चार्जिंग केस के साथ कुल 48 घंटे का बैटरी बैकअप होने की बात कही गई है। इनमें फास्ट चार्जिंग फीचर भी है और 20 मिनट में ये 50 प्रतिशत चार्ज हो जाते हैं। 

Advertisement

Meta AI असिस्टेंट में अब कंपनी ने हिंदी का फुल सपोर्ट दे दिया है। 'Hey Meta' बोलकर असिस्टेंट को कमांड दी जा सकती हैं। इसकी मदद से यूजर फोटो ले सकता है, मैसेज सेंड कर सकता है और म्यूजिक को भी मैनेज कर सकता है। दीपिका पादुकोण की AI जनित वॉइस यह इस्तेमाल कर सकता है। इसके अलावा नए चश्में खास फीचर UPI Lite पेमेंट्स के रूप में लेकर आते हैं। फीचर की मदद से यूजर QR कोड स्कैन कर पेमेंट कर सकता है जो कि WhatsApp लिंक्ड बैंक अकाउंट के माध्यम से होगी। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  11. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  6. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  10. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.