Powerbeats Fit: 30 घंटे के बैटरी बैकअप, Dolby Atmos सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च हुए TWS ईयरफोन्स, जानें कीमत

Apple ने भारत में Powerbeats Fit TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। फिटनेस-फोकस्ड ये ईयरबड्स नए विंग टिप डिजाइन और H1 चिप के साथ आते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2025 16:51 IST
ख़ास बातें
  • Powerbeats Fit लॉन्च, कीमत 24,900 रुपये और कई कलर ऑप्शंस उपलब्ध
  • H1 चिप, Spatial Audio, ANC और 30 घंटे बैटरी लाइफ सपोर्ट
  • नया विंग टिप डिजाइन, IPX4 रेटिंग और क्विक चार्जिंग फीचर के साथ

Powerbeats Fit की कीमत 24,900 रुपये रखी गई है

Photo Credit: Apple

Apple ने मंगलवार को अपने नए फिटनेस-फोकस्ड TWS हेडसेट Powerbeats Fit को भारत में लॉन्च किया है। Powerbeats Fit का नया डिजाइन Beats Fit Pro से 20 प्रतिशत ज्यादा फ्लेक्सिबल बताया गया है और इसमें एर्गोनॉमिक डिजाइन और प्रॉपाइटरी ड्राइवर्स शामिल हैं। चार्जिंग केस के साथ कुल 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है। डुअल बीम-फॉर्मिंग माइक्रोफोन और ANC/Transparency मोड्स भी मौजूद हैं। इनमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ यूजर कॉल, FaceTime, Spatial Audio और Dolby Atmos का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

Powerbeats Fit की कीमत 24,900 रुपये रखी गई है। ईयरबड्स Apple की वेबसाइट पर Jet Black, Gravel Gray, Spark Orange और Power Pink कलर ऑप्शंस में उपलब्ध हैं और कंपनी के अनुसार यह 2 अक्टूबर से स्टोर्स में भी मिलेंगे।

Powerbeats Fit ईयरबड्स चार अलग-अलग साइज के ईयर टिप्स (Extra-Small, Small, Medium, Large) के साथ आते हैं ताकि हर यूजर को पर्सनलाइज्ड फिट मिले। इसमें Apple का H1 चिप लगा है और Personalized Spatial Audio के साथ हेड ट्रैकिंग सपोर्ट है। iOS डिवाइस के साथ Powerbeats Fit ऑटोमैटिक स्विचिंग, Audio Sharing, Hey Siri सपोर्ट और Find My फीचर के साथ काम करते हैं। Android यूजर्स Beats ऐप के जरिए वन-टच पेयरिंग, कंट्रोल कस्टमाइजेशन, बैटरी स्टेटस और ईयरबड्स लोकेट कर सकते हैं।

Apple का Adaptive EQ ईयरबड्स में लगा है, जो फिट और कान के शेप के हिसाब से साउंड को रियल टाइम में एडजस्ट करता है। डुअल बीम-फॉर्मिंग माइक्रोफोन और ANC/Transparency मोड्स भी मौजूद हैं। ईयरबड्स IPX4 रेटिंग के साथ स्वेट और स्प्लैश रेसिस्टेंट होने का दावा करते हैं।

कंपनी के अनुसार, Powerbeats Fit चार्जिंग केस के साथ कुल 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है। एक ईयरबड पर 7 घंटे का प्लेबैक और 5 मिनट क्विक चार्जिंग से 1 घंटे प्लेबैक संभव है। चार्जिंग केस पिछले मॉडल से 17 प्रतिशत छोटा है। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ यूजर कॉल, FaceTime, Spatial Audio और Dolby Atmos का आनंद ले सकते हैं। इन-इयर डिटेक्शन मीडिया को अपने आप प्ले या पॉज कर देता है और ऑन-डिवाइस कंट्रोल से ANC/Transparency मोड और वॉइस असिस्टेंट एक्टिवेट किया जा सकता है।

Advertisement

Beats Powerbeats Fit की भारत में कीमत कितनी है?

इनकी कीमत 24,900 रुपये रखी गई है।

Powerbeats Fit किन कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होंगे?

Jet Black, Gravel Gray, Spark Orange और Power Pink कलर में।

इसमें कौन सा चिप इस्तेमाल हुआ है?

इसमें Apple का H1 चिप है।

Advertisement

बैटरी लाइफ कितनी है?

कंपनी के अनुसार चार्जिंग केस के साथ कुल 30 घंटे की बैटरी लाइफ।

क्या इसमें ANC और Transparency Mode है?

हां, दोनों मोड्स सपोर्ट करते हैं।

क्या ये वॉटर रेसिस्टेंट हैं?

IPX4 रेटिंग के साथ स्वेट और स्प्लैश रेसिस्टेंट हैं।

Advertisement

क्या Android यूजर्स भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं?

हां, Beats ऐप से वन-टच पेयरिंग, बैटरी स्टेटस और कंट्रोल कस्टमाइजेशन संभव है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.