Portronics Harmonics 300 वायरलेस नेकबैंड 2,999 रुपये की कीमत में लॉन्च, ये हैं खूबियां

Portronics Harmonics 300 में 10mm ड्राइवर्स और ब्लूटूथ 5.0 के साथ-साथ वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट मौजूद है। कंपनी के वायरलेस हेडफोन लाइनअप में हार्मोनिक्स 300 लेटेस्ट एडिशन हैं, जो कि स्वैट और वाटर रसिस्टेंट के लिए IPX4 रेटेड है।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2020 12:50 IST
ख़ास बातें
  • Portronics Harmonics 300 में मौजूद हैं वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट और मैग्नेटिक
  • पोर्ट्रोनिक्स हार्मोनिक्स 300 में मिलेगा एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) सपोर
  • यह नेकबैंड ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीद के लिए उपलब्ध हैं

Portronics Harmonics 300 वायरलेस नेकबैंड में 10mm डायनमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं

Portronics Harmonics 300 वायरलेस नेकबैंड भारत में लॉन्च हो गया है, जो कि एचडी स्टीरियो साउंड और एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) फीचर्स से लैस है। कंपनी के अनुसार, यह नेकबैंड सिंगल चार्ज पर आपको 8 घंटे तक की यूसेज प्रदान करता है। यह नेकबैंड ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीद के लिए उपलब्ध है। नेकबैंड में 10mm ड्राइवर्स और ब्लूटूथ 5.0 के साथ-साथ वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट मौजूद है। कंपनी के वायरलेस हेडफोन लाइनअप में
हार्मोनिक्स 300 लेटेस्ट एडिशन हैं, जो कि स्वैट और वाटर रसिस्टेंट के लिए IPX4 रेटेड है।
 

Portronics Harmonics 300 price in India, availability

पोर्ट्रोनिक्स हार्मोनिक्स 300 की कीमत 2,999 रुपये है। हालांकि, कंपनी की वेबसाइट पर Portronics Harmonics 300 डिस्काउंटेड कीमत 1,499 रुपये लिस्ट है, जो कि स्पेशल इंट्रोडक्ट्री कीमत हो सकती है। पोर्ट्रोनिक्स हार्मोनिक्स 300 वायरलेस नेकबैंड खरीद के लिए ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट लऔर ऑफलाइन रीटेल स्टोर्स दोनों जगह उपलब्ध होगा। जैसे कि हमने बताया इनमें आपको दो कलर ऑप्शन प्राप्त होंगे, वो हैं ब्लैक और ब्लू। इसके अलावा आपको इस हेडफोन पर 12 महीने की वॉरंटी भी प्राप्त होगी।
 

Portronics Harmonics 300 specifications, features

पोर्ट्रोनिक्स हार्मोनिक्स 300 वायरलेस नेकबैंड में 10mm डायनमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें फ्रीक्वैंसी रिस्पॉन्स रेंज 2.402Hz से 2.480GHz तक है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर इस हेडफोन का इस्तेमाल लगातार 8 घंटों तक किया जा सकता है, जबकि 10 मिनट के चार्ज पर इसको आप 4 घंटे इस्तेमाल कर सकते हैं। हार्मोनिक्स 300 में एचडी स्टीरियो साउंड सपोर्ट के साथ क्लियर बेस दिया गया है।  

कनेक्टिविटी के लिए नेकबैंड में 10m रेंज के साथ ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा यह हेडफोन स्वैट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IPX4 सर्टिफाइड है। हार्मोनिक्स 300 में वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट और मैग्नेटिक बड्स भी दिए गए हैं।
Advertisement

Portronics के अनुसार, हार्मोनिक्स 300 में सिलिकॉन मटिरियल क्राफ्ट किया गया है, जो कि स्किन के लिए आरामदायक है और घंटों तक इसे वियर किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.