Poco Pods TWS ईयरबड्स लॉन्च, मात्र 1,199 रुपये में ENC और 30 घंटे चलेगी बैटरी

Poco Pods की कीमत 1,199 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो पोको पोड्स को ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 जुलाई 2023 11:48 IST
ख़ास बातें
  • Poco Pods में ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी दी गई है।
  • कीमत की बात की जाए तो Poco Pods की कीमत 1,199 रुपये है।
  • Poco Pods एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं।

Poco Pods में ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी दी गई है।

Photo Credit: Flipkart

Poco ने बाजार में Poco Pods TWS ईयरफोन लॉन्च कर दिए हैं। Poco Pods बजट वायरलेस इयरफोन हैं, जिनके प्रत्येक बड में 12 मिमी ड्राइवर शामिल हैं। पोको बड्स IPX4 रेटिंग के साथ आते हैं। यहां हम आपको Poco Pods TWS के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Poco Pods की कीमत 


कीमत की बात की जाए तो Poco Pods की कीमत 1,199 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो पोको पोड्स को ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर खरीदा जा सकता है। कलर ऑप्शन के लिए यह सिंगल Midnight Groove कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।


Poco Pods के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Poco Pods में ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी दी गई है। ये बड्स Google Fast Pair का सपोर्ट करते हैं। कंपनी ने इनमें 60ms तक लेटेंस प्रदान की है। सबसे खास बात यह है कि ये बड्स एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) और SBC ऑडियो कोडेक का सपोर्ट करते हैं। Poco Pods टच कंट्रोल का भी सपोर्ट करते हैं, जिससे यूजर्स अपने कॉल और म्यूजिक प्लेबैक को कंट्रोल कर सकते हैं।

आप पॉड्स को दो बार टैप करके कॉल का जवाब दे सकते हैं और म्यूजिक ऑन/ऑफ कर सकते हैं। इसके अलावा कॉल को रिजेक्ट/एंड भी कर सकते हैं और तीन बार टैप करके अगले ट्रैक पर जा सकते हैं। Poco Pods की चार्जिंग केस की बैटरी कैपेसिटी का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन कंपनी का कहना है कि Poco Pods एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं। वहीं चार्जिंग केस के कनेक्ट होने पर 10 मिनट चार्ज से 90 मिनट तक का प्लेटाइम मिलता है।  
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  7. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  8. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  9. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  10. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.