Poco ने भारत में लॉन्च किए 36 घंटे के बैटरी बैकअप वाले Buds X1 TWS ईयरफोन्स, जानें कीमत

Poco Buds X1 की भारत में कीमत 1,699 रुपये है और यह 5 अगस्त से Flipkart के जरिए देश में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 अगस्त 2024 20:29 IST
ख़ास बातें
  • Poco Buds X1 की भारत में कीमत 1,699 रुपये है
  • यह 5 अगस्त से Flipkart के जरिए देश में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा
  • ईयरफोन को सिंगल टाइटेनियम कलरवे में पेश किया गया है

Photo Credit: Poco

Poco Buds X1 को भारत में गुरुवार को Poco M6 Plus 5G के साथ लॉन्च किया गया। ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन 12.4 mm डायनेमिक टाइटेनियम ड्राइवर्स से लैस हैं और कहा गया है कि यह 40dB तक हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) की पेशकश करते हैं। ईयरफोन में डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP54 रेटिंग मिलती है, हालांकि साथ में आने वाले मैग्नेटिक चार्जिंग केस में IP-रेटेड बिल्ड नहीं है। TWS ईयरफोन को एक ही कलर में पेश किया गया है और यह इस महीने के अंत में देश में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
 

Poco Buds X1 की भारत में कीमत, उपलब्धता

Poco Buds X1 की भारत में कीमत 1,699 रुपये है और यह 5 अगस्त से Flipkart के जरिए देश में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। ईयरफोन को सिंगल टाइटेनियम कलरवे में पेश किया गया है। 
Advertisement
 

Poco Buds X1 स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स

Poco Buds X1 टच कंट्रोल और 12.4mm डायनेमिक टाइटेनियम ड्राइवर्स से लैस हैं। ये गोल स्टेम और सिलिकॉन ईयर टिप्स के साथ इन-ईयर डिजाइन को स्पोर्ट करते हैं। मैग्नेटिक चार्जिंग केस गोल किनारों के साथ चौकोर साइज में दिखाई देता है। इसके सामने एक कनेक्शन स्टेटस इंडिकेटर भी शामिल किया गया है।

नए लॉन्च किए गए TWS ईयरफोन 40dB तक हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) सपोर्ट करते हैं। TWS ईयरफोन में एक क्वाड-माइक सिस्टम है जो AI-सपोर्टेड एनवायरमेंटल नॉइज कैंसलेशन (ENC) सपोर्ट करता है। 
Advertisement

Poco Buds X1 चार्जिंग केस में 480mAh की बैटरी और USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट है। केस के साथ ईयरफोन का कुल प्लेबैक टाइम 36 घंटे तक होने का दावा किया गया है। ये ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी और SBC व AAC ऑडियो कोडेक्स को सपोर्ट करते हैं। ईयरफोन धूल और छींटे से बचाव के लिए IP54 रेटिंग के साथ आते हैं। हालांकि, केस को आईपी रेटिंग नहीं मिली है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  4. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  6. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  5. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  8. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  9. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  10. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.