OnePlus Watch 2 के रेंडर लीक! डिजाइन, स्पेसिफिकेशन आए सामने!

OnePlus Watch 2 में 1.43 इंच का एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 नवंबर 2023 19:48 IST
ख़ास बातें
  • इसमें Qualcomm Snapdragon W5 Gen 1 चिपसेट बताया जा रहा है।
  • Watch 2 में भी सर्कुलर डायल का डिजाइन देखने को मिलने वाला है।
  • वॉच की बॉडी मेटल की बनी होगी जिसमें नेविगेशन बटन राइट साइड में होंगे।

OnePlus Watch 2 में 1.43 इंच का एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

Photo Credit: X/Onleaks

OnePlus की स्मार्टवॉच OnePlus Watch 2 जल्द लॉन्च होने वाली है। स्मार्टवॉच को लेकर लीक्स का सिलसिला जारी है। कहा जा रहा है कि यह स्मार्टवॉच OnePlus 12 स्मार्टफोन के साथ लॉन्च की जाएगी। इससे पहले इस स्मार्टवॉच को BIS वेबसाइट पर भी स्पॉट किया जा चुका है। अब एक जाने माने टिप्स्टर ने इसके रेंडर्स भी शेयर किए हैं जिसमें इसके डिजाइन का भी पता चलता है। 

OnePlus Watch 2 रेंडर्स लीक हो गए हैं। जिसमें स्मार्टवॉच का डिजाइन सामने आया है। ये रेंडर जाने माने टिप्स्टर OnLeaks ने शेयर किए हैं। इससे पहले मॉडल की तरह Watch 2 में भी सर्कुलर डायल का डिजाइन देखने को मिलने वाला है। वॉच की बॉडी मेटल की बनी होगी जिसमें नेविगेशन बटन राइट साइड में होंगे। इतना ही नहीं, यहां पर स्मार्टवॉच के कुछ स्पेसिफिकेशंस भी सामने आए हैं। 
 

OnePlus Watch 2 specifications (Expected)

OnePlus Watch 2 के संभावित स्पेसिफिकेशंस में 1.43 इंच का एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें Qualcomm Snapdragon W5 Gen 1 चिपसेट बताया जा रहा है। फास्ट चार्जिंग के साथ कई हेल्थ और फिटनेस-सेंट्रिक फीचर्स मिलने की उम्मीद है। नई स्मार्टवॉच कस्टम आरटीओएस-बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम की जगह Wear OS के साथ आ सकती है, हाल ही में एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी। Wear OS के साथ यूजर्स को Google Play, WhatsApp और Google Assistant समेत कई प्रकार के ऐप्स का एक्सेस मिलेगा। 
Advertisement

OnePlus 12 की जहां तक बात है, फोन में Snapdragon 8 Gen 3 SoC देखने को मिल सकता है। इसके अलावा फोन के स्पेसिफिकेशंस में 2K के रिजॉल्यूशन डिस्प्ले और 2,600 nits की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। इसके Android 14-आधारित OxygenOS 14 के साथ आने की संभावना है। हैंडसेट में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,400mAh की बैटरी हो सकती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.