Oneplus Nord Buds 2 ईयरफोन्‍स में क्‍या खूबियां होंगी, लॉन्‍च से ठीक पहले हुआ खुलासा!

Oneplus Nord Buds 2 : ये 12.4mm डायनेमिक टाइटेनियम ड्राइवर से लैस होंगे। इसमें चार माइक्रोफोन और 25dB तक का एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन करने की सुविधा होगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 मार्च 2023 19:24 IST
ख़ास बातें
  • बड्स 2, IP55 रेटिंग के साथ आएगा
  • इन्‍हें लाइटनिंग वाइट और थंडर ग्रे कलर ऑप्‍शंस में पेश किया जाएगा
  • 4 अप्रैल को लॉन्‍च किए जाएंगे Nord Buds 2 TWS

इन्‍हें लाइटनिंग वाइट और थंडर ग्रे कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकेगा।

Photo Credit: @stufflistings

वनप्‍लस (OnePlus) जल्‍द अपने नए स्‍मार्टफोन और ईयरफोन्‍स को लॉन्‍च करने जा रही है। जानकारी के अनुसार, OnePlus Nord CE 3 Lite (वनप्‍लस नॉर्ड सीई 3 लाइट) और Nord Buds 2 TWS (नॉर्ड बड्स 2 टीडब्‍ल्‍यूएस) ईयरफोन्‍स का ग्‍लोबल लॉन्‍च 4 अप्रैल को किया जाएगा। अगले हफ्ते होने वाले लॉन्‍च से ठीक पहले Nord Buds 2 के प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस लीक के जरिए सामने आए हैं। इससे पता चलता है कि बड्स 2, IP55 रेटिंग के साथ आएगा। इसे लाइटनिंग वाइट और थंडर ग्रे कलर ऑप्‍शंस में पेश किया जाएगा। 

टिप्‍सटर मुकुल शर्मा (@stufflistings) ने Nord Buds 2 के प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस लीक किए हैं। उनके मुताबिक, OnePlus Nord Buds 2 के साथ यूजर 36 घंटों तक ऑडियो प्‍लेबैक कर पाएंगे। इसमें चार्जिंग केस का बैटरी बैकअप भी शामिल है। ये ईयरफोन्‍स IP55 रेटिंग के साथ आएंगे यानी धूल और पानी से होने वाले नुकसान से कुछ हद तक सेफ रहेंगे। फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट भी ग्राहकों को मिलेगा। शर्मा के अनुसार, आगामी Nord Buds 2, 12.4mm डायनेमिक टाइटेनियम ड्राइवर से लैस होंगे। इसमें चार माइक्रोफोन और 25dB तक का एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन करने की सुविधा होगी। इन्‍हें लाइटनिंग वाइट और थंडर ग्रे कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकेगा। 
 

वहीं बात करें OnePlus Nord CE 3 Lite की, तो कंपनी ने बीते दिनों एक पोस्टर शेयर किया था। उसके मुताबिक फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है। इस बार कंपनी ने कैमरा के लिए 2 मॉड्यूल दिए हैं। एक में प्राइमरी कैमरा प्लेस होगा जबकि दूसरे मॉड्यूल में सपोर्टिव सेंसर मौजूद रहेंगे, ऐसा कहा जा रहा है। फोन में Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट होने की बात कही गई है जिसकी पुष्टि कंपनी की ओर से होना बाकी है। 
Advertisement

अन्य स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो अभी तक लीक्स में जो जानकारी सामने आई है, वह कहती है कि यह 6.7 इंच के फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ आ सकता है। जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 OS के साथ आ सकता है। इसमें 4GB से लेकर 8GB तक का रैम ऑप्शन देखने को मिल सकता है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality and design
  • Decent performance
  • Good primary camera performance
  • Long battery life, 67W charging
  • Bad
  • Display not as vibrant as competing phones
  • No ultra-wide camera
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1800x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  7. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  10. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.