OnePlus Buds Pro 3 नए चमचमाते ब्लू-सिल्वर कलर में OnePlus 13 के साथ होंगे लॉन्च, देखें टीजर

यह डिजाइन अपकमिंग OnePlus 13 के Midnight Ocean कलर वेरिएंट को देखते हुए तैयार किया है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2024 09:34 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Buds Pro 3 सैफायर ब्लू (Sapphire Blue) कलर वेरिएंट में टीज हुए
  • अपकमिंग OnePlus 13 के Midnight Ocean कलर वेरिएंट से करेंगे मैच
  • दोनों ही डिवाइसेज को कंपनी 7 जनवरी को मार्केट में पेश करेगी

ये नए ईयरबड्स भारत में फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13 के साथ लॉन्च होंगे।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus के फ्लैगशिप ईयरबड्स OnePlus Buds Pro 3 के लिए कंपनी ने नया कलर वेरिएंट टीज कर दिया है। ये नए ईयरबड्स भारत में फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13 के साथ कंपनी लॉन्च करने वाली है। OnePlus Buds Pro 3 का यह नया कलर वेरिएंट फोन के साथ मेल खाने के लिए खासतौर पर लॉन्च किया जा रहा है। OnePlus 13 को कंपनी जनवरी 2025 में लॉन्च करेगी। आइए जानते हैं कैसे होंगे ये नए ईयरबड्स! 

OnePlus Buds Pro 3 सैफायर ब्लू (Sapphire Blue) कलर वेरिएंट में टीज किए गए हैं। इसमें डुअल टोन फिनिश नजर आती है जो सिल्वर और ब्लू को मिलाकर बनाए गए हैं। बता दें कि कंपनी ने यह डिजाइन अपकमिंग OnePlus 13 के Midnight Ocean कलर वेरिएंट को देखते हुए तैयार किया है ताकि ईयरबड्स फोन के डिजाइन के साथ मेल खा सकें। दोनों ही डिवाइसेज को कंपनी 7 जनवरी को मार्केट में पेश करेगी। साथ ही OnePlus 13R भी लॉन्च होगा। OnePlus Buds Pro 3 सैफायर ब्लू वेरिएंट के स्पेसिफिकेशंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 
 

OnePlus Buds Pro 3 specifications

OnePlus Buds Pro 3 में 11mm वूफर और 6mm ट्वीटर मिलते हैं। Buds Pro 3 में LHSC 5.0 ऑडियो कोडेक के साथ स्टूडियो-ग्रेड क्लेरिटी और डेप्थ दिया गया है। ईयरबड्स में 1Mbps बिट रेट और 24-bit/192 kHz ऑडियो सपोर्ट मिलता है। इन ईयरबड्स में 50dB तक रियल-टाइम एडेप्टिव नॉयस कैंसलेशन मिलता है। 

नए OnePlus TWS Dynaudio के साथ सह-निर्मित सटीक-ट्यून किए गए ऑडियो प्रोफाइल से लैस आते हैं। ये एकसाथ दो डिवाइस से कनेक्ट हो सकते हैं। इनमें 43 घंटे तक की बैटरी लाइफ दी गई है। इनके लिए 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग के साथ 5.5 घंटे से अधिक का म्यूजिक प्लेबैक मिलने का दावा किया गया है। 

चार्जिंग केस में Type-C पोर्ट है और साथ ही इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी शामिल है। ईयरफोन्स को IP55 रेटिंग मिली है। इनमें 94ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी के साथ ब्लूटूथ 5.4 वर्जन सपोर्ट मिलता है। एक ईयरफोन का साइज 33.60 x 21.15 x 25 mm और वजन 5.28 ग्राम है। केस का साइज 64.70 x 52.45 x 25.75 mm है और ईयरफोन के साथ इसका वजन 61.38 ग्राम है।
 
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • LHDC Bluetooth codec support
  • IP55 rating
  • Wireless charging support
  • Comfortable fit
  • Bad
  • No LDAC support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
  2. Apple का iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग घटाने का प्लान, कॉस्ट का बढ़ा प्रेशर
  3. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  2. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  3. Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक
  4. Apple का iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग घटाने का प्लान, कॉस्ट का बढ़ा प्रेशर
  5. Samsung के नए 2026 AI AC लॉन्च, इनमें मानसून के लिए मिलेंगे 3 खास फीचर्स
  6. Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस हो गया लीक, 5000mAh तक बैटरी के साथ 22 जुलाई को देंगे दस्तक!
  7. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  8. Sony IER-M500 ईयरबड्स हुए लॉन्च, यूनीक कलर, पारदर्शी डिजाइन के साथ जानें खास फीचर्स
  9. Asus Vivobook 14, Vivobook 15 लैपटॉप भारत में लॉन्च, 16GB रैम, Intel Core 7 सीरीज प्रोसेसर, जानें कीमत
  10. Oppo Find N7 में मिल सकती है 6,500mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.