39 घंटों की बैटरी लाइफ वाले OnePlus Buds Pro 2R की सेल शुरू, जानें कीमत और फीचर्स

9999 रुपये कीमत वाले ‘वनप्लस बड्स प्रो 2आर’ को ब्रैंड के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 मार्च 2023 19:40 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Buds Pro 2R को हाल ही में लॉन्‍च किया गया है
  • इसके दाम 9999 रुपये हैं
  • OnePlus Buds Pro 2R की सेल अब भारत में शुरू हो गई है

इन ईयरबड्स को ओब्सीडियन ब्लैक और मिस्टी वाइट कलर ऑप्‍शन में पेश किया गया था।

Photo Credit: Oneplus India

स्‍मार्टफोन ब्रैंड वनप्‍लस (OnePlus) ने वनप्लस 11 सीरीज स्मार्टफोन के साथ ‘वनप्लस बड्स प्रो 2' और ‘वनप्लस बड्स प्रो 2आर' (OnePlus Buds Pro 2R) को लॉन्‍च किया था। OnePlus Buds Pro 2R अब भारत में खरीदारी के लिए उपलब्‍ध है। 9999 रुपये कीमत वाले ‘वनप्लस बड्स प्रो 2आर' को ब्रैंड के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। यह एमेजॉन इंडिया, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स और वनप्लस स्टोर ऐप पर उपलब्ध है। इन ईयरबड्स को ओब्सीडियन ब्लैक और मिस्टी वाइट कलर ऑप्‍शन में पेश किया गया था। 

OnePlus Buds Pro 2R के प्री-ऑर्डर्स पिछले हफ्ते ही शुरू हो गए थे। कंपनी ने आज यानी 14 मार्च से इनकी पहली ओपन सेल को शुरू क‍र दिया है। OnePlus Buds Pro 2R पर लिमिटेड टाइम के लिए छूट भी दी जा रही है। बात करें इस ईयरबड्स की खूबियों की तो ‘बड्स प्रो 2आर' वनप्‍लस के ‘बड्स प्रो 2' का किफायती वर्जन है। दोनों ही ईयरबड्स सामान्‍यतौर पर एक जैसे लग सकते हैं, लेकिन ‘बड्स प्रो 2आर' में दो खूबियों की खास कमी है। इसमें हेड ट्रैकिंग और वायरलैस चार्जिंग का फीचर नहीं मिलता। हालांकि इनमें Spatial ऑडियो का फीचर मिलता है। 
Advertisement

ये डुअल ड्राइवर सेटअप के साथ आते हैं, जिनमें 11mm और 6mm के मैलोडीबूस्‍ट ड्राइवर्स दिए गए हैं। इन्‍हें Dynaudio के साथ बनाया गया था। भले ही इनमें कुछ फीचर्स की कमी है, बावजूद इसके OnePlus Buds Pro 2R में कई गौर करने लायक फीचर्स हैं। मसलन ये 48 डेसिबल का टीयूवी सर्टिफाइड एडेप्टिव नॉइज कैंसिलेशन और 54ms की लो लेटेंसी देते हैं। डॉल्बी एटमॉस से लैस हैं और 39 घंटे की टोटल बैटरी लाइफ ऑफर करते हैं। 

एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन को बंद रखने पर बैटरी लाइफ बढ़ जाती है। जैसाकि हमने पहले भी बताया ‘वनप्लस बड्स प्रो 2आर' को दो कलर ऑप्शन ओब्सीडियन ब्लैक और मिस्टी वाइट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  4. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  2. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  3. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  4. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  5. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  6. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  7. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  8. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  10. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.