OnePlus Buds 4 के लॉन्च से पहले जानें कीमत और फीचर्स के बारे में

OnePlus 27 मई को चीनी बाजार में OnePlus Ace 5 Racing Edition और OnePlus Ace 5 Ultra (Extreme Edition) फोन के साथ OnePlus Buds 4 पेश करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 मई 2025 15:44 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Buds 4 की कीमत 449 युआन (लगभग 5,108 रुपये) होगी।
  • OnePlus Buds 4 ईयरबड्स 55dB तक नॉइज रिडक्शन प्रदान करते हैं।
  • OnePlus Buds 4 में अपग्रेडेड ड्यूल माइक्रोफोन सेटअप है।

OnePlus Buds 4 Launch Date: ईयरबड्स में AI नॉइज कैंसलेशन होगा।

Photo Credit: Oppo China

OnePlus 27 मई को चीनी बाजार में OnePlus Ace 5 Racing Edition और OnePlus Ace 5 Ultra (Extreme Edition) फोन के साथ इवेंट में OnePlus Buds 4 ट्रू वायरलेस ईयरबड्स भी लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले ब्रांड ने नए ईयरबड्स का खुलासा करते हुए कीमत की भी पुष्टि की है। यहां हम आपको OnePlus Buds 4 के फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus Buds 4 Price


OnePlus Buds 4 की कीमत 449 युआन (लगभग 5,108 रुपये) होगी, जिसमें 30 युआन (लगभग 354 रुयपे) का स्पेशल स्टूडेंट डिस्काउंट शामिल है, जिसके बाद कीमत 419 युआन (लगभग 4,952 रुपये) हो जाएगी। यह ईयरबड्स दो रंग ऑप्शन पाइन ग्रीन और डीप स्पेस ग्रे में आएगा। ईयरबड्स की बिक्री चीन में 27 मई को 16:00 बजे से शुरू होगी। ईयरबड्स चीन में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है।


Advertisement
OnePlus Buds 4 Features


OnePlus Buds 4 प्रीमियम साउंड क्वालिटी के साथ एडवांस नॉयज कैंसलेशन को मिलाकर एक फ्लैगशिप ऑडियो अनुभव प्रदान करना चाहता है। ईयरबड्स 55dB तक नॉइज रिडक्शन प्रदान करते हैं, जो एक 5500Hz फ्रीक्वेंसी रेंज का सपोर्ट करते हैं। AI नॉइज कैंसलेशन के साथ एक अपग्रेडेड ड्यूल माइक्रोफोन सेटअप है, जो कॉल क्लैरिटी को बेहतर करता है।

Buds 4 में ड्यूल डायनेमिक ड्राइवर भी हैं जो हाई और लो फ्रीक्वेंसी में बेहतर और बैलेंस्ड साउंड प्रदान करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। ड्यूल DAC क्लियर और इमर्सिव ऑडियो सुनिश्चित करता है। वहीं गोल्डन साउंड ट्यूनिंग एक ऑप्टिमाइज व्यूइंग अनुभव का वादा करता है। अन्य फीचर्स में रीयल-टाइम AI ट्रांसलेशन और आसान कंवर्सेशन के लिए ड्यूल मोड ट्रांसलेशन शामिल हैं। OnePlus ने अभी तक सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  6. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  7. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  8. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  9. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  10. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.