OnePlus Buds 3 आए BIS पर नजर, दमदार साउंड और 33 घंटे के बैटरी बैकअप के साथ देंगे दस्तक!

OnePlus Buds 3 में इन-ईयर डिजाइन बरकरार रहेगा और 48dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC मिलेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 नवंबर 2023 17:04 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Buds 3 में 10.4mm वूफर और 6mm ट्वीटर दिए जाएंगे।
  • OnePlus Buds 3 में 48dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) मिलेगा।
  • OnePlus Buds 3 ईयरबड्स 9 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं।

OnePlus Buds 3 में 10.4mm वूफर मिलेंगे।

Photo Credit: X/Onleaks

OnePlus जल्द ही नेक्स्ट जनरेशन के फ्लैगशिप OnePlus ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को लॉन्च कर सकती है। आगामी डिवाइस OnePlus Buds 3 है, जिसे भारतीय सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। यहां हम आपको OnePlus Buds 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus Buds 3 आए BIS पर नजर


OnePlus Buds 3 को पहली बार एक लीक में सितंबर में देखा गया था, जिसमें रेंडर के जरिए इसके डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ था। इसके बाद OnePlus Buds 3 भी FCC सर्टिफिकेशन पर नजर आए थे। FCC लिस्टिंग से स्पेसिफिकेशंस का पता चला और इसकी बैटरी कैपेसिटी का भी खुलासा हुआ था। OnePlus Buds के चार्जिंग केस में 520mAh बैटरी है, वहीं प्रत्येक ईयरबड्स में 58mAh बैटरी है।
Advertisement

अब Buds 3 ईयरबड्स को BIS पर देखा गया है, जिससे पता चलता है कि ये भारत में जल्द लॉन्च होने वाले हैं। BIS डाटाबेस को मॉडल नंबर E509A के साथ लिस्टेड किया गया था। खास बात यह है कि सर्टिफिकेशन से कोई ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है लेकिन इससे भारत में उपलब्धता की पुष्टि होती है। पिछली रिपोर्ट के आधार पर, Buds 3 में 10.4mm वूफर और 6mm ट्वीटर दिए जाएंगे।


OnePlus Buds 3 के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
OnePlus Buds 3 में 48dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) मिलेगा। ईयरबड्स में सेफ्टी के लिए IP55 रेटिंग आएगी जो कि पानी और धूल से सुरक्षा सुनिश्चित करती है, वहीं चार्जिंग केस में IPX4 सुरक्षा रेटिंग है। ईयरबड्स में इन-ईयर डिजाइन बरकरार रहेगा। अन्य फीचर्स में ब्लूटूथ 5.3, गूगल फास्ट पेयर, ड्यूल कनेक्शन सपोर्ट दिया जाएगा। बैटरी बैकअप की बात करें तो ईयरबड्स 9 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं, वहीं केस के साथ 33 घंटे चल सकते हैं।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  2. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  3. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  2. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  3. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  4. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  5. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  6. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  7. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  8. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  9. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  10. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.