OnePlus Buds 3 की कीमत हुई लीक, 44 घंटे चलेगी बैटरी, जानें दमदार फीचर्स

OnePlus Buds 3 में 10.4mm कंपोसाइट डायाफ्राम बेस यूनिट दी गई है, जो क्लियर साउंड और डीप बेस प्रदान करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जनवरी 2024 18:30 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Buds 3 में 10.4mm कंपोसाइट डायाफ्राम बेस यूनिट दी गई है।
  • OnePlus Buds 3 सिंगल चार्ज में 44 घंटे तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
  • OnePlus Buds 3 धूल और पानी से बचाव के लिए IP55 रेटिंग के साथ आते हैं।

OnePlus Buds 3 में 10.4mm वूफर मिलेंगे।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus भारत समेत ग्लोबल मार्केट में OnePlus 12 सीरीज स्मार्टफोन 23 जनवरी को लॉन्च करने वाला है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में OnePlus 12 और OnePlus 12R स्मार्टफोन की कीमत लीक हुई। इसके अलावा टिपस्टर पारस गुगलानी ने आगामी OnePlus Buds 3 की कीमत की जानकारी भी साझा की है। आगामी ईयरबड्स, वनप्लस 12 सीरीज के साथ पेश किए जाएंगे। यहां हम आपको OnePlus Buds 3 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

RMUpdates के साथ टिप्सटर पारस की एक रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus Buds 3 की भारत में अधिकतम कीमत (एमआरपी) 12,999 रुपये होगी। हालांकि, पहली सेल के दौरान ईयरबड कम होकर 10,499 रुपये में उपलब्ध होंगे। ऑफिशियल लॉन्च से पहले OnePlus ने OnePlus Buds 3 में मौजूद फीचर्स की जानकारी साझा की है, जिसमें टच वॉल्यूम कंट्रोल, 44 घंटे की बैटरी लाइफ और एडेप्टिव नॉयज कैंसलेशन शामिल हैं। यह ईयरबड चीन में पहले से ही उपलब्ध हैं तो अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में पहले से ही पता हैं।


Advertisement
OnePlus Buds 3 के स्पेसिफिकेशंस


OnePlus Buds 3 में 10.4mm कंपोसाइट डायाफ्राम बेस यूनिट दी गई है, जो क्लियर साउंड और डीप बेस प्रदान करती है। इसमें थ्री-माइक्रोफोन AI सिस्टम 49dB एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन प्रदान करता है, जिससे बैकग्राउंड नॉयज काफी कम हो जाता है। LHDC 5.0 हाई-रेज सपोर्ट के साथ ये बड्स 96kHz सैंपलिंग रेट और 1Mbps वायरलेस स्पीड पर हाई क्वालिटी ऑडियो ट्रांसमिशन प्रदान करते हैं। इन्हें खासतौर पर गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें कस्टम गेम साउंड इफेक्ट, एक नया साउंड फील्ड एक्सपेंशन, 3डी स्पेटिए साउंड इफेक्ट और इमर्सिव इन-गेम साउंड के लिए 94ms लो लेटेंसी प्रदान करते हैं।

OnePlus Buds 3 बिना नॉयज कैंसिलेशन के 44 घंटे तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। वहीं इन्हें 10 मिनट की क्विक चार्जिंग के साथ 7 घंटे का इस्तेमाल किया जा सकता है। ईयरबड्स धूल और पानी से बचाव के लिए IP55 रेटिंग के साथ आते हैं। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट करते हैं।
 
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Comfortable fit
  • IP55 dust and water resistance
  • Good battery life
  • LHDC codec support
  • Excellent companion app
  • Accurate slide touch controls
  • Bad
  • Slightly bass-heavy sound
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Blue

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.