OnePlus Buds 3 TWS ईयरफोन के डिजाइन का हुआ खुलासा, 4 जनवरी को होगा लॉन्च

OnePlus Buds 3 ईयरफोन का डिजाइन पुराने फ्लैगशिप OnePlus Buds Pro 2 से मेल खाता है, जो चमकदार स्टेम और मैट, सिलिकॉन ईयर टिप्स के साथ सेमी-इन-ईयर डिजाइन है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2023 21:27 IST
ख़ास बातें
  • TWS चीन में 4 जनवरी को स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे लॉन्च होंगे
  • इसी इवेंट में OnePlus Ace 3 स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया जाना है
  • एक लीक में दावा किया गया है कि TWS में 33 घंटे की कुल बैटरी लाइफ मिलेगी
OnePlus Nord 3 TWS ईयरफोन के जल्द ही OnePlus Ace 3 स्मार्टफोन के साथ चीन में लॉन्च होने की पुष्टि की गई है। लॉन्च से पहले, वनप्लस ने अपकमिंग ट्रू वायरलेस ईयरफोन के डिजाइन को टीज किया गया है। कंपनी ने ईयरफोन के कलर ऑप्शन का भी खुलासा किया है। ईयरफोन की कीमत अभी तक घोषित नहीं की गई है लेकिन वे वर्तमान में चीन में रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध हैं। इन ईयरफोन के Oneplus Buds Pro 2 की जगह लेने की उम्मीद है, जिसे इस साल की शुरुआत में जनवरी में पेश किया गया था।

एक Weibo पोस्ट में, OnePlus ने पुष्टि की है कि OnePlus Buds 3 चीन में 4 जनवरी को स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे (12 बजे IST) पर OnePlus Ace 3 के साथ लॉन्च होगा। कंपनी ने ईयरफोन के दो कलर ऑप्शन में आने की पुष्टि भी की है, जिनमें - क्लियर सी ब्लू और स्पेस ग्रे (चीनी भाषा से अनुवादित)। वे कंपनी की वेबसाइट पर भी लिस्ट किए जा चुके हैं और देश में इनका रिजर्वेशन लाइव है। ईयरफोन की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।

OnePlus Buds 3 ईयरफोन का डिजाइन पुराने फ्लैगशिप OnePlus Buds Pro 2 से मेल खाता है, जो चमकदार स्टेम और मैट, सिलिकॉन ईयर टिप्स के साथ सेमी-इन-ईयर डिजाइन है। हालांकि, नए ईयरफोन पिछले मॉडलों में देखे गए डुअल-टोन के विपरीत सिंगल टोन में आएंगे। अपकमिंग वनप्लस बड्स 3 का स्टोरेज और चार्जिंग केस पुराने मॉडल के समान चौकोर शेप का प्रतीत होता है।

इससे पहले, नवंबर में, OnePlus Buds 3 को कथित तौर पर भारत की भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) वेबसाइट पर देखा गया था, जिससे इसके भारत में लॉन्च का इशारा मिलता है। लिस्टिंग से पता चला था कि प्रत्येक ईयरबड में 58mAh की बैटरी हो सकती है, जबकि ईयरबड्स के स्टोरेज केस में 4.5W इनपुट और 1.2W आउटपुट सपोर्ट के साथ 520mAh की बैटरी मिलने की संभावना है। पहले लीक में कहा गया था कि ये ईयरफोन केस के साथ 33 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकते हैं।
Advertisement

लीक में यह भी दावा किया गया है कि OnePlus Buds 3 को 48dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। यह भी कहा जा रहा है कि ईयरबड्स ब्लूटूथ 5.3 और Google फास्ट पेयर कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ आएंगे। उन्हें डुअल-कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलने की इत्तला भी दी गई है और धूल और छींटे से बचाव के लिए इनके IP55 रेटिंग के साथ आने की भी संभावना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.