सिंगल चार्ज में 30 घंटे चलने वाले वायरलेस हेडफोन Nu Republic Starboy 6 हुए लॉन्च, जानें कीमत

Starboy 6 वायरलेस हेडफोन्स में LED लाइट्स भी लगे हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 फरवरी 2025 10:00 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इन्हें बनाने में टिकाऊ ABS मटिरियल का इस्तेमाल किया है।
  • ये वजन में 240 ग्राम के हैं।
  • इनमें एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) फीचर भी दिया गया है।

Nu Republic Starboy 6 वायरलेस हेडफोन्स में 40mm के ड्राइवर लगे हैं।

Photo Credit: Nu Republic

Nu Republic की ओर से नए हेडफोन्स Starboy 6 को लॉन्च किया गया है। ये हेडफोन्स सिंगल चार्ज में 30 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। इनमें कंपनी ने LED लाइट्स का सपोर्ट दिया है। गेमिंग के लिए इनमें 42ms की लो लेटेंसी मिल जाती है। इनका वजन 240 ग्राम है। चार्जिंग के लिए इनमें टाइप-सी का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के अनुसार ये टिकाऊ ABS मटिरियल से बने हैं। आइए जानते हैं कंपनी ने इन्हें किस प्राइस में लॉन्च किया है और इनके अन्य खास फीचर्स क्या क्या हैं। 
 

Nu Republic Starboy 6 wireless headphones price

Nu Republic Starboy 6 वायरलेस हेडफोन्स को कंपनी ने भारत में Rs 2499 में लॉन्च किया है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। कंपनी इनके साथ 6 महीने की वारंटी दे रही है। हेडफोन्स के लिए सेल शुरू हो चुकी है। 
Advertisement
 

Nu Republic Starboy 6 wireless headphones specifications

Nu Republic Starboy 6 वायरलेस हेडफोन्स में 40mm के ड्राइवर लगे हैं। कंपनी ने इन्हें बनाने में टिकाऊ ABS मटिरियल का इस्तेमाल किया है। ये वजन में 240 ग्राम के हैं। एर्गोनॉमिक डिजाइन के साथ आने वाले ये हेडफोन्स आरामदायक बताए गए हैं। इनमें कंट्रोल बटन दिए गए हैं जिससे म्यूजिक ट्रैक मैनेज किए जा सकते हैं। ये प्रीमियम वेगन लैदर फिनिश में बनाए गए हैं। 

Starboy 6 वायरलेस हेडफोन्स में LED लाइट्स भी लगे हैं। कंपनी का दावा है कि Nu Republic की X-Bass तकनीकी से लैस ये हेडफोन डाइनेमिक साउंड ऑफर करते हैं। इनमें एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) फीचर भी दिया गया है।  
Advertisement

बैटरी की बात करें तो इनमें 30 घंटे का बैकअप दिया गया है। ये डुअल पेअरिंग फीचर से लैस हैं। गेमिंग लवर्स के लिए इनमें खास गेमिंग मोड मिलता है और ये 42ms लो-लेटेंसी को सपोर्ट करते हैं। चार्जिंग के लिए इनमें Type-C पोर्ट मिलता है। बॉक्स में टाइप सी चार्जिंग केबल और ऑक्स केबल भी दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.