Nothing Ear Open ईयरबड्स 24 सितंबर को होंगे लॉन्च! टीजर आया सामने

नए ईयरफोन 24 सिंतबर को लॉन्च होंगे।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 सितंबर 2024 09:34 IST
ख़ास बातें
  • टीजर में कंपनी ने दो राउंडेड केबल का क्लिप दिखाया है।
  • ये दोनों केबल ओपन ईयर हेडसेट का हिस्सा हो सकते हैं।
  • बहुत संभावना है कि ये कंपनी के ओपन ईयर डिजाइन ईयरबड्स होने वाले हैं।

नए ईयरफोन 24 सिंतबर को लॉन्च होंगे।

Photo Credit: Nothing

Nothing सितंबर के अंत में अपने नए ईयरबड्स लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने बीते दिन टीजर जारी करते हुए इसकी घोषणा भी कर दी है। टीजर देखकर पता चलता है कि ये ओपन ईयरबड्स हो सकते हैं। यानी ऐसे ऑडियो हेडसेट जो ओपन ईयर डिजाइन के साथ आने वाले हैं। आइए जानते हैं इस टीजर के माध्यम से अपकमिंग ऑडियो वियरेबल के बारे में और क्या जानकारी निकल कर सामने आती है। 

Nothing ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें कंपनी ने दो राउंडेड केबल का एक क्लिप दिखाया है। क्लिप के साथ कंपनी ने लिखा है, "out in the open" जिसके साथ में इस प्रोडक्ट की लॉन्च डेट भी मेंशन की गई है। 24 सितंबर को नथिंग इन्हें लॉन्च करने वाली है। इसके अलावा नथिंग ने इनके बारे में और कोई जानकारी नहीं दी है। कंपनी की वेबसाइट पर भी नए प्रोडक्ट के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई है। 

Advertisement
टीजर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये दोनों केबल ओपन ईयर हेडसेट का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि यह अभी सिर्फ एक कयास ही है, और कंपनी ने अपनी तरफ से किसी ईयरबड्स मॉडल के लॉन्च का कोई संकेत नहीं दिया है। वहीं, IMDA वेबसाइट की लिस्टिंग कहती है कि कंपनी जल्द ही एक प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है जिसे Nothing Ear Open कहा गया है। 

ओपन ईयर वायरलेस ईयरफोन इस तरह से डिजाइन किए जाते हैं कि ये ईयर कैनाल से बाहर ही रहते हैं और यूजर म्यूजिक सुनने के साथ ही अपने आसपास के शोर से भी अवगत रहता है। इससे फायदा यह होता है कि कानों को थकान महसूस नहीं होती है। हालांकि परंपरागत ईयरफोन्स की तरह इनमें साउंड लीकेज को रोकने के लिए पैसिव सील मौजूद नहीं होती है। 
Advertisement

नथिंग ने अभी तक कोई भी वायरलेस स्टीरियो ईयरफोन ओपन ईयर डिजाइन के साथ नहीं उतारा है। लेटेस्ट टीजर से ओपन ईयरफोन्स लॉन्च होने का बड़ा संकेत यह मिलता है कि इसके नाम में ही ओपन कंपनी ने शामिल किया है। जिससे पता चलता है कि ओपन ईयर कैटिगरी में यह कंपनी का पहला प्रोडक्ट होगा। इसलिए बहुत संभावना है कि ये कंपनी के ओपन ईयर डिजाइन ईयरबड्स होने वाले हैं।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  5. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  6. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  9. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  10. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.