• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Nothing Ear (open): नथिंग ने भारत में लॉन्च किए अपने पहला ओपन वियरेबल स्टीरियो ईयरबड्स, जानें कीमत

Nothing Ear (open): नथिंग ने भारत में लॉन्च किए अपने पहला ओपन वियरेबल स्टीरियो ईयरबड्स, जानें कीमत

Nothing Ear (open) में कस्टम पेटेंट-पेंडिंग डायाफ्राम मिलते हैं। इनमें टाइटेनियम कोटिंग मिलती है और साथ ही कंपनी का कहना है कि इनमें अल्ट्रा-लाइट ड्राइवर का इस्तेमाल किया गया है।

Nothing Ear (open): नथिंग ने भारत में लॉन्च किए अपने पहला ओपन वियरेबल स्टीरियो ईयरबड्स, जानें कीमत

Photo Credit: Nothing

ग्लोबल मार्केट की तुलना में भारत में Nothing Ear (open) की कीमत अधिक है

ख़ास बातें
  • Nothing Ear (open) ओपन वियरेबल स्टीरियो की कीमत 17,999 रुपये है
  • प्री-ऑर्डर ओपन हैं और ग्लोबल मार्केट में ये 1 अक्टूबर से उपलब्ध होंगे
  • अमेरिका में इसकी कीमत 149 डॉलर (करीब 12,500 रुपये) है
विज्ञापन
Nothing ने मंगलवार, 24 सितंबर को भारत और अन्य ग्लोबल मार्केट में अपना पहला ओपन वियरेबल स्टीरियो (OWS), Ear (open) लॉन्च किए, जिनमें टाइटेनियम-कोटेड पॉलीइथाइलीन टेरेफ्थेलेट डायाफ्राम के साथ 14.2 mm डायनेमिक ड्राइवर शामिल हैं। ईयर (ओपन) नथिंग्स ओपन साउंड टेक्नोलॉजी से लैस आते हैं, जो यूजर्स को उसके आसपास के माहौल पर फोकस करने की सुविधा देते हैं, जिससे एक अधिक इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरिएंस बना रहे। इसमें ब्लूटूथ 5.3 वर्जन मिलता है और ये Google फास्ट पेयर और माइक्रोसॉफ्ट स्विफ्ट पेयर के साथ AAC और SBC कोडेक्स को सपोर्ट करते हैं। Nothing ईयरबड्स पिंच कंट्रोल, ChatGPT इंटीग्रेशन और डुअल डिवाइस कनेक्शन के साथ आते हैं। पानी से बचान के लिए इन्हें IP54 रेट किया गया है।
 

Nothing Ear (open) price in India, availability

Nothing Ear (open) ओपन वियरेबल स्टीरियो की कीमत 17,999 रुपये है। इसके प्री-ऑर्डर ओपन हैं और ग्लोबल मार्केट में ये 1 अक्टूबर से खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। फिलहाल कंपनी ने भारत में इसकी सटीक उपलब्धता घोषित नहीं की है। उम्मीद है कि ये भारत में भी 1 अक्टूबर से उपलब्ध होंगे। इन्हें केवल व्हाइट कलर में लॉन्च किया गया है।

ग्लोबल मार्केट की तुलना में भारत में Nothing Ear (open) की कीमत अधिक है। तुलना के लिए बता दें कि इन्हें अमेरिका में 149 डॉलर (करीब 12,500 रुपये), यूरोप में 149 यूरो (करीब 13,900 रुपये) और यूके में करीब 129 पाउंड (करीब 14,500 रुपये) में लॉन्च किया गया है।
 

Nothing Ear (open) specifications, features

Nothing Ear (open) में कस्टम पेटेंट-पेंडिंग डायाफ्राम मिलते हैं। इनमें टाइटेनियम कोटिंग मिलती है और साथ ही कंपनी का कहना है कि इनमें अल्ट्रा-लाइट ड्राइवर का इस्तेमाल किया गया है। इन्हें स्पोर्ट्स ईयरफोन्स के समान हुक के समान केबल के जरिए कान के पीछे अटकाया जा सकता है, जिससे ये स्पोर्ट्स एक्टिविटी के लिए बेहतर ऑप्शन बन जाते हैं।

ईयर (ओपन) में एक ऑटोमेटिक बेस एन्हांस एल्गोरिदम और गेमिंग के लिए 120ms लो लैग मोड शामिल है, जो Nothing डिवाइस पर परिस्थिति के हिसाब से अपने आप इनेबल होते हैं। वहीं, अन्य डिवाइस के लिए ऐप के जरिए इन्हें मैन्युअली इनेबल किया जा सकता है। नॉयस-फ्री कॉल के लिए कंपनी ने इसमें क्लियर वॉयस टेक्नोलॉजी देने का दावा किया है, जिसमें एडवांस विंड नॉयस रजिस्टेंस तकनीक के साथ तीन माइक्रोफोन शामिल किए गए हैं। ईयरबड Android 5.0 और iOS 13 या उसके बाद के वर्जन के साथ कंपेटिबल हैं।

Nothing Ear (open) ईयरबड्स पर पिंच कंट्रोल हैं, जो यूजर्स को प्लेबैक को मैनेज करने, ट्रैक स्किप करने, कॉल का उत्तर देने और ANC या ट्रांसपेरेंसी मोड के बीच स्विच करने की सुविधा देते हैं। इनका इस्तेमाल वर्चुअल असिस्टेंट लॉन्च करने या वॉल्यूम एडजस्ट करने के लिए भी किया जा सकता है। एडवांस इक्वलाइजर और प्रोफाइल-शेयरिंग फीचर के साथ यूजर्स अपने साउंड प्राथमिकताओं को और अधिक कस्टमाइज कर सकते हैं।

इसमें प्रति ईयरबड केवल 8.1 ग्राम हल्के हैं, जबकि चार्जिंग केस का वजन 63.8 ग्राम होता है। फास्ट-चार्जिंग सुविधा केवल 10 मिनट के चार्ज के साथ 2 घंटे का प्लेबैक प्रदान करने का दावा करती है। Nothing Ear (open) के ईयरबड्स और केस दोनों IP54 रेटेड हैं, जो उन्हें वर्कआउट और हल्की बारिश के लिए उपयुक्त बनाते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  5. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  6. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  7. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  8. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  9. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  10. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »