Nothing Ear, Nothing Ear A TWS ईयरफोन हुए 45dB ANC के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nothing Ear और Nothing Ear A  में 11mm डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। Nothing Ear में सिरेमिक डायाफ्राम हैं और Ear A में पीएमआई + टीपीयू होते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2024 19:26 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Ear की कीमत 11,999 रुपये है।
  • Nothing Ear A की कीमत 7,999 रुपये है।
  • Nothing Ear और Nothing Ear A में 11mm डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं।

Nothing Ear A में 11mm डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं।

Photo Credit: Nothing

Nothing ने भारतीय बाजार में Nothing Ear और Nothing Ear A आज यानी कि 18 अप्रैल को लॉन्च किए हैं। Nothing के नए ट्रू वायरलेस इयरफोन एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का सपोर्ट करते हैं। Nothing Ear के बारे में दावा किया गया है कि यह कुल 40.5 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है, जबकि Nothing Ear A के बारे में कहा जाता है कि यह कुल 42.5 घंटे तक का प्लेबैक समय प्रदान करता है। चार्जिंग केस और ईयरबड दोनों ब्रांड के सिग्नेचर ट्रांसपेरेंसी डिजाइन का सपोर्ट करते हैं। ये इन-ईयर डिटेक्शन फीचर के साथ आते हैं और ड्यूल कनेक्टिविटी का सपोर्ट करते हैं। यहां हम आपको Nothing Ear और Nothing Ear A के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Nothing Ear, Nothing Ear A की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Nothing Ear की कीमत 11,999 रुपये और Nothing Ear A की कीमत 7,999 रुपये है। दोनों इयरफोन 22 अप्रैल से फ्लिपकार्ट के जरिए से देश में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। इयरफोन आज प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। Nothing Ear और Nothing Ear A को ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। हालांकि, Ear A येल्लो कलर ऑप्शन में भी आता है।


Nothing Ear, Nothing Ear A के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Nothing Ear और Nothing Ear A  में 11mm डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। Nothing Ear में सिरेमिक डायाफ्राम हैं और Ear A में पीएमआई + टीपीयू होते हैं। ये 45dB ANC तक का भी सपोर्ट करते हैं और एक ट्रांसपेरेंसी मोड भी शामिल करते हैं। ये मल्टी-पॉइंट कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं, जिसका मतलब है कि उन्हें एक साथ दो डिवाइसेज के साथ जोड़ा जा सकता है। ये इयरफोन इन-ईयर डिटेक्शन फीचर से भी लैस हैं और Google Fast Pair और Microsoft Swift पेयर की अनुमति देते हैं।
Advertisement

नए लॉन्च किए गए इयरफोन पिंच कंट्रोल से लैस हैं जिनका इस्तेमाल कई कार्यों को कंट्रोल करने के लिए किया जा सकता है। Nothing Ear और Ear A दोनों Nothing X एप्लिकेशन के साथ कंपेटिबल हैं जहां यूजर्स साउंड को कस्टमाइज कर सकते हैं। Nothing Ear और Ear A ईयरबड्स में 46mAh की बैटरी दी गई है, जबकि चार्जिंग केस में 500mAh की बैटरी है। दावा किया गया है कि Nothing Earर एक बार चार्ज करने पर चार्जिंग केस के साथ 40.5 घंटे तक की कुल बैटरी लाइफ प्रदान करता है, जबकि Nothing Ear A में समान कंडिशन में कुल 42.5 घंटे तक का प्लेबैक समय देने का दावा किया गया है।

Nothing Ear ईयरबड्स में IP54 रेटिंग दी गई है, जिससे धूल और छींटों से बचाव मिलता है। चार्जिंग केस को IP55 रेटिंग मिलती है। इस बीच Nothing Ear A ईयरबड्स के पास समान सर्टिफिकेशन है लेकिन केस को IPX2 रेटिंग मिली है। दोनों ईयरफोन ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी का भी सपोर्ट करते हैं। Nothing Ear A ईयरबड्स SBC, AAC और LDAC कोडेक्स का सपोर्ट करता है और Nothing Ear इनके साथ LDHC 5.0 का भी सपोर्ट करता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  2. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  4. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  5. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  8. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  9. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  10. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.