Nothing CMF Watch Pro में मिलेगी 1.96 AMOLED डिस्प्ले, जानें क्या होगा खास

CMF Nothing Watch Pro में SpO2 ब्लड  ऑक्सीजन मॉनिटरिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग और 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट शामिल होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 सितंबर 2023 18:53 IST
ख़ास बातें
  • CMF Watch Pro में 110 स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं।
  • CMF Watch Pro में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 दिया गया है।
  • CMF Watch Pro में SpO2 ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग और हार्ट रेट ट्रैकिंग है।

CMF Watch Pro में ब्लूटूथ 5.3 मिलेगी।

Photo Credit: Twitter/@TechLeaksZone

Nothing ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन नथिंग फोन 2 पेश किया था। हाल ही में नथिंग ने एक सप-ब्रांड CMF की घोषणा की है, जिसमें स्मार्टफोन के अलावा अन्य प्रोडक्ट्स पर फोकस किया जाएगा। कंपनी का आगामी प्रोडक्ट CMF Watch Pro है, जो पहला स्मार्ट वियरेबल भी है। यहां हम आपको CMF Watch Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


CMF Nothing Watch Pro की खासियतें


Advertisement
कंपनी 26 सितंबर 2023 को अपने नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने वाली है। इस इवेंट के दौरान कंपनी नई Watch Pro, Buds Pro और Power 65W GaN को पेश करेगी। हालांकि, रिलीज से पहले ही CMF Watch Pro की डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस फ्लिपकार्ट लिस्टिंग पर सामने आए हैं। आपको बता दें कि ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग देखकर यह कहा जा सकता है कि Watch Pro मॉडल में 1.96 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी।

इस पैनल में 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। इस फोटो से आगामी स्मार्टवॉच के डिजाइन का पता चलता है। Nothing CMF Watch Pro में स्क्वाअर डिस्प्ले पर राउंड कॉर्नर हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर कंपनी का कहना है कि ''डिजाइनर्स के तौर पर दुनिया से सवाल पूछना हमारी जिम्मेदारी है। जो सामान हमारे पास हैऔर उनका असली अर्थ क्या है। हालांकि, इसके स्पेसिफिकेशंस और फुल डिजाइन के बारे में साफ जानकारी नहीं है।
Advertisement

अन्य लीक डिटेल्स में स्मार्टवॉच के डाइमेंशन का पता चला है, जिसमें लंबाई 46.9 मिमी, चौड़ाई 39.87 मिमी, मोटाई 11.4 मिमी और वजन 31.1 ग्राम है। डिवाइस को एल्यूमीनियम एलॉय से तैयार किया गया है। इस वॉच में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 दिया गया है। हेल्थ फीचर्स में SpO2 ब्लड  ऑक्सीजन मॉनिटरिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग और 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट शामिल होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nothing Watch Pro, CMF Watch Pro, CMF

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.