36 घंटे की बटैरी लाइफ के साथ Nokia ने सस्ते Lite Earbuds BH-205 किए लॉन्च, जानें कीमत

नोकिया के ये नए ट्रू वायरेलस स्टीरियो (TWS) इयरबड्स 36 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकते हैं जिसमें चार्जिंग केस का बैटरी बैकअप भी शामिल है। इनमें फ्लैट और टैंगल फ्री केबल मिलती है।

36 घंटे की बटैरी लाइफ के साथ Nokia ने सस्ते Lite Earbuds BH-205 किए लॉन्च, जानें कीमत

नोकिया के इन इयरबड्स में Google Assistant और Siri का सपोर्ट भी दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Nokia Lite Earbuds BH-205 में 6mm के ड्राइवर दिए गए हैं।
  • Nokia Wired Buds WB 101 में 10mm ड्राइवर्स दिए गए हैं।
  • Nokia Wired Buds WB 101 की कीमत 299 रुपये है।
विज्ञापन
Nokia Lite Earbuds BH-205 और Nokia Wired Buds WB 101 भारत में लॉन्च हो गए हैं। नोकिया के ये नए ट्रू वायरेलस स्टीरियो (TWS) इयरबड्स 36 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकते हैं जिसमें चार्जिंग केस का बैटरी बैकअप भी शामिल है। इनमें फ्लैट और टैंगल फ्री केबल मिलती है। साथ ही एक आडियो जैक और केबल क्लिप भी आती है। इससे पहले एचएमडी ग्लोबल Nokia Power Earbuds और Nokia True Wireless Earbuds भी मार्केट में लॉन्च कर चुकी है। 
 

Nokia Lite Earbuds BH-205, Nokia Wired Buds WB 101 price in India, availability

Nokia Lite Earbuds BH-205 का प्राइस भारत में 2,799 रुपये है  और ये केवल चारकोल कलर में ही आते हैं। इनको नोकिया की ऑफिशिअल वेबसाइट, ई-कॉमर्स वेबसाइट्स और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। वहीं, Nokia Wired Buds WB 101 की कीमत 299 रुपये है। ये ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और रेड कलर वेरिएंट में आते हैं। वियरेबल्स को नोकिया की ऑफिशिअल वेबसाइट, ई-कॉमर्स वेबसाइट्स और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। 
 

Nokia Lite Earbuds BH-205 specifications

Nokia के अनुसार, Nokia Lite Earbuds BH-205 में 6mm के ड्राइवर दिए गए हैं जिनमें स्टूडियो ट्यून्ड ऑडियो क्वालिटी मिलती है। इनकी खासियत ये भी है कि इनमें से प्रत्येक को अलग-अलग इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें एक ऑटोमैटिक स्विचिंग मोड आता है जिससे एक बड इस्तेमाल में होने पर अपने आप ही मोनो ऑडियो मोड शुरू हो जाता है। इस वियरेबल में Bluetooth v5.0 कनेक्टिविटी दी गई है। 

नोकिया के इन इयरबड्स में गूगल असिस्टेंट (Google Assistant) और सीरी (Siri) का सपोर्ट भी दिया गया है। प्रत्येक इयरबड में 40mAh बैटरी दी गई है जो सिंगल चार्ज में 6 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकती है। इसके अलावा 400mAh बैटरी कैपिसिटी वाला चार्जिंग केस इसके बैकअप में 30 घंटे और जोड़ देता है जिससे कुल बैकअप टाइम 36 घंटे हो जाता है। इनमें एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (Active Noise Cancellation) का फीचर मौजूद नहीं है। 
 

Nokia Wired Buds WB 101 specifications

Nokia Wired Buds WB 101 में 10mm ड्राइवर्स दिए गए हैं जिनमें कोणीय डिजाइन है। केबल टैंगल फ्री और फ्लैट है। ऑडियो जैक 135 डिग्री के एंगल पर सेट किया गया है जो इसे ज्यादा टिकाऊ बनाता है। इनमें इन-लाइन माइक्रोफोन दिया गया है जिनसे कॉल रिसीव करने के साथ-साथ मीडिया प्लेबैक भी कंट्रोल किया जा सकता है। 

वियरेबल में एलेक्सा (Alexa) गूगल असिस्टेंट (Google Assistant) और सीरी (Siri) जैसे वॉइस असिस्टेंट भी सपोर्टेड हैं। इनमें पेसिव नॉइस कैंसिलेशन का फीचर दिया गया है और बिल्ट-इन चिप भी है। इस चिप की मदद से मूवमेंट के दौरान होने वाले एक्स्ट्रा नॉइस को कम किया जा सकता है और इयरफोन्स की सिक्योरिटी भी बढ़ जाती है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
Headphone TypeIn-Ear
Microphoneहां
ConnectivityTrue Wireless Stereo (TWS)
TypeEarphones
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
Headphone TypeIn-Ear
Microphoneहां
ConnectivityWired
TypeEarphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »