NoiseFit Venture स्मार्टवॉच लॉन्च, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ जबरदस्त फीचर्स

NoiseFit Venture में 1.39 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि क्लाउड से 300 से ज्यादा वॉच फेस प्रदान करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 फरवरी 2024 16:48 IST
ख़ास बातें
  • कीमत की बात की जाए तो NoiseFit Venture की कीमत 1,499 रुपये है।
  • NoiseFit Venture में 1.39 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • NoiseFit Venture स्मार्टवॉच में दी गई बैटरी एक हफ्ते तक चल सकती है।

NoiseFit Venture में 1.39 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: NoiseFit

Noise ने हाल ही में नई स्मार्टवॉच NoiseFit Venture लॉन्च की है। यह नई स्मार्टवॉच मजबूत और स्पोर्टी डिजाइन के साथ एक सर्कुलर डायल से लैस है। यह स्मार्टवॉच अपने यूनिक डिजाइन के चलते अलग दिखती है। यहां हम आपको NoiseFit Venture के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


NoiseFit Venture की कीमत


कीमत की बात की जाए तो NoiseFit Venture की कीमत 1,499 रुपये है। यह स्मार्टवॉच ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और ग्रे कलर में उपलब्ध है। यह स्मार्टवॉच Noise वेबसाइट और Flipkart पर उपलब्ध होगी।


Advertisement
NoiseFit Venture के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


NoiseFit Venture में 1.39 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि क्लाउड से 300 से ज्यादा वॉच फेस प्रदान करती है। यह ब्लूटूथ कॉल के लिए नॉइज ट्रू सिंक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है, जिससे फास्ट कनेक्शन और बैटरी लाइफ में बचत होती है।

नॉइजफिट वेंचर हेल्थ फीचर्स से लैस है। यह यूजर्स की हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन लेवल पर 24/7 नजर रखती है। यह नींद को ट्रैक करती है, स्ट्रेस मैनेज करती है और कई स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट करती है। यह NoiseFit ऐप के साथ काम करती है, जिससे आपके हेल्थ और फिटनेस डाटा को आसानी से मॉनिटर किया जा सकता है।
Advertisement

Venture डेली के कई फीचर्स जैसे कि वॉयस कमांड का सपोर्ट करती है, क्यूआर पेमेंट की अनुमति देती है और पासवर्ड सिक्योरिटी जैसी सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है। इसमें नोटिफिकेशन, मौसम संबंधी अपडेट प्राप्त पा सकते हैं, रिमाइंडर सेट कर सकते हैं, अपने कैमरे और म्यूजिक को कंट्रोल कर सकते हैं और यहां तक ​​कि कैलकुलेटर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इस स्मार्टवॉच में दी गई बैटरी एक हफ्ते तक चल सकती है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  5. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.