दमदार हेल्थ फीचर्स और 7 दिनों की बैटरी के साथ सिर्फ 3499 रुपये में Noise Vision 2 Buzz लॉन्च, जानें क्या है खास

Noise Vision 2 Buzz के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस को देखते हुए सबसे पहले स्क्वायर डायल वाली 1.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले की बात होगी

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 सितंबर 2022 09:46 IST
ख़ास बातें
  • Noise Vision 2 Buzz की शुरुआती कीमत 3,499 रुपये है।
  • Noise Vision 2 Buzz में 1.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है।
  • Noise Vision Buzz 2 में दी गई बैटरी 7 दिनों तक चल सकती है।

Noise Vision 2 Buzz में 1.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Noise

भारतीय बाजार में Noise ने अपनी नई स्मार्टवॉच Noise Vision 2 Buzz को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टवॉच, जून में देश में पेश की गई Noise ColorFit Vision 2 से काफी अलग है। कंपनी की इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच में एडवांस फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस दिए गए हैं। यह स्मार्टवॉच सब 4 हजार रुपये कीमत के अंदर आती है। यहां हम आपको इस स्मार्टवॉच के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Noise Vision 2 Buzz के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Noise Vision 2 Buzz के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस को देखते हुए सबसे पहले स्क्वायर डायल वाली 1.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले की बात होगी जो कि 368 x 448 पिक्सल का रेजॉल्यूशन और 500 निट्स की ब्राइटनेस प्रदान करती है। सेफ्टी के लिए इसमें IP68 सर्टिफाइड वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है। हेल्थ फीचर्स की बात करें तो नॉयज विजन 2 बज में एक हार्ट-रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर, स्ट्रेस और स्लीप ट्रैकर और एक फीमेल हेल्थ मॉनिटर दिया गया है। यह वॉच 10 मोड्स के लिए ऑटो डिटेक्शन के साथ 100 स्पोर्ट्स एक्टिविटी को ट्रैक कर सकती है।

Vision 2 Buzz में एक सिंगल चिपसेट और TruSync टेक्नोलॉजी दी गई है जो कि क्विक पेयरिंग, स्टेबल कनेक्टिविटी और लो पावर में इस्तेमाल प्रदान करती है। स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए बिल्ट-इन स्पीकर और माइक्रोफोन से लैस है। यूजर्स रिसेंट कॉल लॉग से डायल कर सकते हैं और अपनी पसंद के कॉन्टैक्ट्स तक पहुंच सकते हैं। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो Noise Vision Buzz 2 में दी गई बैटरी 7 दिनों तक चल सकती है। इसके अलावा इसमें क्विक रिप्लाई, नोटिफिकेशन डिस्प्ले, रिमोट कैमरा और म्यूजिक कंट्रोल,फाइंड माई फोन, वेदर अपडेट समेत अन्य फीचर्स प्रदान किए जाते हैं।
 

Noise Vision 2 Buzz की कीमत


कीमत को देखते हुए Noise Vision 2 Buzz की शुरुआती कीमत 3,499 रुपये है। कलर्स ऑप्शन की बात करें तो यह ब्लैक, ब्लू, ब्राउन और ग्रे कलर्स में आती है। उपलब्धता की बात करें तो यह ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro+ के लॉन्च से पहले खुलासा, 12GB रैम के साथ 50MP के होंगे 2 कैमरा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान पर अमेरिका के हमलों से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 73,000 डॉलर से नीचे
  2. Tata Motors ने लॉन्च किया Tiago EV का नया वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. OnePlus 16 में 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा का खुलासा, जबरदस्त डिस्प्ले से होगा लैस!
  4. HMD Grand में आ सकती है 6000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP डुअल कैमरा! रेंडर हुए लीक
  5. Oppo Find X10 में मिल सकता है सबसे अनोखा सेल्फी कैमरा, 100MP का होगा सेंसर!
  6. 17 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Xiaomi का 2 फ्रंट कैमरा वाला धांसू फोन, आया धमाका ऑफर
  7. Poco X8 Pro vs Realme 16 5G vs OnePlus Nord 6, जानें कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी!
  8. Motorola Edge 70 Pro+ के लॉन्च से पहले खुलासा, 12GB रैम के साथ 50MP के होंगे 2 कैमरा!
  9. 30W आउटपुट के साथ 10,000mAh पावरबैंक Anker ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. 7,500mAh बैटरी, 50MP के 2 कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.