• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • चश्‍मा करेगा एंटरटेनमेंट! 9 घंटों की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्‍च हुए Noise i1 स्‍मार्ट ग्‍लास

चश्‍मा करेगा एंटरटेनमेंट! 9 घंटों की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्‍च हुए Noise i1 स्‍मार्ट ग्‍लास

ये स्मार्ट ग्लास टच कंट्रोल के साथ आते हैं और सिरी व गूगल असिस्टेंट को सपोर्ट करते हैं।

चश्‍मा करेगा एंटरटेनमेंट! 9 घंटों की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्‍च हुए Noise i1 स्‍मार्ट ग्‍लास

दावा किया गया है कि इन ग्‍लास में लगा लेंस 99 फीसदी अल्‍ट्रावॉयलेट ए (यूवीए) और अल्‍ट्रावॉयलेट बी (यूवीबी) किरणों से सुरक्षा दे सकता है।

ख़ास बातें
  • ये नॉइस के पहले स्‍मार्ट ग्‍लास हैं
  • टच कंट्रोल के साथ आते हैं ये ग्‍लास
  • कंपनी की वेबसाइट से खरीदे जा सकते हैं
विज्ञापन
Noise ने मंगलवार को भारत में अपना पहला स्मार्ट ग्लास लॉन्च किया। नॉइज आई1 (Noise i1 ) स्मार्ट ग्लास टच कंट्रोल के साथ आते हैं और सिरी व गूगल असिस्टेंट को सपोर्ट करते हैं। इससे यूजर्स को हैंड्स-फ्री वॉयस असिस्टेंट का ऑप्‍शन मिलता है। इन स्मार्ट ग्लास में कॉलिंग के लिए 16.2mm स्पीकर ड्राइवर और MEMS (मोशन एस्टीमेशन, मोशन कंपेंसेशन) माइक्रोफोन हैं। ये ग्‍लास अल्‍ट्रावॉयलेट ए (यूवीए) और अल्‍ट्रावॉयलेट बी (यूवीबी) प्रोटेक्‍शन के साथ आते है और ब्लूटूथ v5.1 कनेक्टिविटी के जरिए एंड्रॉयड और iOS डिवाइसेज के साथ इस्‍तेमाल किए जा सकते हैं। Noise i1 को एक बार चार्ज करने पर 9 घंटे तक का प्लेटाइम देने का दावा किया गया है।
 

Noise i1 के इंडिया में प्राइस और उपलब्‍धता 

Noise i1 स्मार्ट ग्‍लास 5,999 रुपये के मूल्य टैग के साथ आता है और कंपनी की वेबसाइट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। ये ब्‍लैक फ्रेम कलर में राउंड और रेक्‍टेंगल शेप में आते हैं।  
 

Noise i1 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स 

Noise i1 स्मार्ट ग्लास में 16.2mm ड्राइवर के साथ एक स्पीकर और हर हर टेंपल पर एक अलग माइक है। आंखों के तनाव को कम करने के लिए ये बदलने वाले ब्‍लू लाइट फ‍ि‍ल्टरिंग ट्रांसपैरंट लेंस के साथ आते हैं। दावा किया गया है कि इन ग्‍लास में लगा लेंस 99 फीसदी अल्‍ट्रावॉयलेट ए (यूवीए) और अल्‍ट्रावॉयलेट बी (यूवीबी) किरणों से सुरक्षा दे सकता है। 

Noise i1 स्मार्ट ग्लास के टेंपल पर टच कंट्रोल हैं जो यूजर्स को कॉल एक्‍सेप्‍ट करने और रिजेक्‍ट करने के अलावा ट्रैक बदलने और वॉयस असिस्टेंट को एक्टिवेट करने की इजाजत देते हैं। जैसा कि हमने बताया ये स्‍मार्टग्‍लास सिरी और Google असिस्‍टेंट को सपोर्ट करते हैं। इससे यूजर्स को वॉयस कमांड देने की सुविधा मिलती है और उसका काम आसान हो जाता है। 

Noise i1 स्मार्ट ग्लास 10 मीटर की अधिकतम ऑपरेटिंग दूरी के साथ ब्लूटूथ v5.1 कनेक्टिविटी ऑफर करते हैं। ये SBC और AAC ऑडियो कोडेक को समर्थन करते हैं। इन्‍हें Android और iOS पर चलने वाले डिवाइसेज से कनेक्‍ट किया जा सकता है। नॉइज ने कंपनी की हाइपर सिंक टेक्‍नॉलजी को नए वियरेबल्स में पैक कर दिया है। इसके बारे में दावा किया जाता है कि ग्‍लास के टेंपल खोलते ही यह डिवाइस से अपने आप कनेक्ट हो जाते हैं। इन्‍हें IPX4 रेटिंग मिली है, जो ग्‍लास को पानी और पसीने के असर से बचाती है। 

ये स्मार्ट ग्लास एक बार चार्ज करने पर 9 घंटे की बैटरी लाइफ दे सकते हैं। कहा जाता है कि Noise i1 15 मिनट के चार्ज पर 120 मिनट तक बैटरी लाइफ देते हैं। इनका वजन 47 ग्राम है। इनका मुकाबला Titan Eye स्मार्ट ग्लास से होने की संभावना है, जिन्हें इस साल जनवरी में भारत में लॉन्च किया गया था।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »