Noise Explorer स्मार्टवॉच लॉन्च, 2MP कैमरा और गजब के फीचर्स से अब माता-पिता रख पाएंगे बच्चों पर नजर

Noise Explorer में 1.4 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 240 x 240 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 सितंबर 2023 11:27 IST
ख़ास बातें
  • Noise Explorer में 1.4 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है
  • Noise Explorer में बिल्ट इन माइक्रोफोन और स्पीकर दिया गया है।
  • Noise Explorer में 680mAh की बैटरी दी गई है जो कि 3 दिनों तक चलती है।

Noise Explorer में 1.4 इंच की TFT LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Noise

Noise ने भारतीय बाजार में बच्चों के लिए नई स्मार्टवॉच Noise Explorer लॉन्च की है। नई स्मार्टवॉच Noise की जूनियर कैटेगरी में शामिल होगी, जिसमें पहले से ही Noise Scout और Noise Champ स्मार्टवॉच हैं। Noise ने हाल ही में Air Buds 3 और Air Buds Pro 3 TWS ईयरफोन्स लॉन्च किए थे। Noise Explorer को खासतौर पर बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है। यहां हम आपको इस स्मार्टवॉच के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Noise Explorer की कीमत और उपलब्धता


Noise Explorer की कीमत 5,999 रुपये है। यह वंडर पिंक और फैंटम ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। उपलब्धता की बात करें तो यह आज से ब्रांड की वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। 


Noise Explorer के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Noise Explorer में 1.4 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 240 x 240 पिक्सल है। यह IP68 रेटेड वाटर रेसिस्टेंट वॉच है। इसमें नेविगेशन के लिए दाई ओर बटन दिया गया है। Noise Explorer में स्टेप काउंटर दिया गया है। स्मार्टवॉच में बच्चों को उनके रोजमर्रा के कार्यों की जानकारी देने के लिए हेबिट रिमाइंडर फीचर दिया गया है। पढ़ाई के दौरान फोकस करने के लिए एक स्कूल मोड भी मिलता है। Noise Explorer में 680mAh की बैटरी दी गई है जो कि 3 दिनों तक इस्तेमाल की जा सकती है। Noise Amigo ऐप के जरिए माता-पिता अपने बच्चों की एक्टिविटी को मॉनिटर करते हुए उनके डिवाइसेज को दूर से मैनेज कर सकते हैं।
Advertisement

Noise Explorer में बिल्ट इन माइक्रोफोन और स्पीकर दिया गया है। इसके अलावा इसमें नेनो सिम कार्ड स्लॉट दिया गया है जो कि 4G,3G, 2G नेटवर्क का सपोर्ट करती है। यह 2 मेगापिक्सल बिल्ट-इन कैमरे के जरिए टू-वे वॉयस कॉलिंग के साथ-साथ वीडियो कॉलिंग का भी सपोर्ट करती है। स्मार्टवॉच से 50 फोटो भी स्टोर किए जा सकते हैं। यूजर्स की लोकेशन को मॉनिटर करने और सेफ जोन को मार्क करने के लिए करने के लिए जियो-फेंसिंग टेक्नोलॉजी के साथ एक इनबिल्ट जीपीएस है। बच्चे अपने माता-पिता को SOS फीचर से भी सचेत कर सकते हैं जिसे बटन दबाकर चालू किया जा सकता है।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.