• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • ब्‍लूटूथ कॉलिंग, 7 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ Noise ColorFit Ultra 3 Luminary स्‍मार्टवॉच लॉन्‍च, जानें प्राइस

ब्‍लूटूथ कॉलिंग, 7 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ Noise ColorFit Ultra 3 Luminary स्‍मार्टवॉच लॉन्‍च, जानें प्राइस

Noise ColorFit Ultra 3 Luminary : नई नॉइस स्‍मार्टवॉच में 1.96 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। फंक्‍शनल रोटेटिंग क्राउन इस वॉच में मिल जाता है। ऑलवेज ऑन डिस्‍प्‍ले की सुविधा है।

ब्‍लूटूथ कॉलिंग, 7 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ Noise ColorFit Ultra 3 Luminary स्‍मार्टवॉच लॉन्‍च, जानें प्राइस

Photo Credit: gonoise

ख़ास बातें
  • Noise ColorFit Ultra 3 Luminary स्‍मार्टवॉच लॉन्‍च
  • 2999 रुपये है वॉच की कीमत
  • कई फीचर्स से पैक किया गया है इस स्‍मार्टवॉच को
विज्ञापन
Noise ColorFit Ultra 3 Luminary Launched : नॉइस की नई स्‍मार्टवॉच भारत में लॉन्‍च हो गई है। इसका नाम नॉइस कलरफ‍िट अल्‍ट्रा 3 लुमिनरी है। नई नॉइस स्‍मार्टवॉच में 1.96 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। फंक्‍शनल रोटेटिंग क्राउन इस वॉच में मिल जाता है। ऑलवेज ऑन डिस्‍प्‍ले की सुविधा है। वॉच के डायल को बनाने में मेटल का यूज हुआ है। इसकी कीमत करीब 3 हजार रुपये है। नई नॉइस वॉच कई सारे कलर्स में ली जा सकेगी। दावा है कि एक बार चार्ज करने के बाद यह 7 दिनों तक चल जाती है। 
 

Noise ColorFit Ultra 3 Luminary Price, Availability

Noise ColorFit Ultra 3 Luminary की कीमत 2,999 रुपये है। यह 6 कलर्स- जेट ब्‍लैक, फॉरेस्‍ट ग्रीन, स्‍पेस ब्‍लू, ऑलिव ग्रीन, विंटेज ब्राउन और सिल्‍वर ग्रे में ली जा सकती है। 
 

Noise ColorFit Ultra 3 Luminary Specifications

Noise ColorFit Ultra 3 की तीन सबसे अहम खूबियां हैं। यह मैटलिक डायल के साथ आती है। फंक्‍शनल क्राउन इसमें दिया गया है। ऑलवेज ऑन डिस्‍प्‍ले का सपोर्ट है। इसका स्‍ट्रेप्‍स, लेदर, सिलिकॉन, नायलॉन और मेटल में आता है। 

वॉच में 1.96 इंच का AMOLED डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजॉलूशन 410 x 502 पिक्‍सल्‍स है। इसमें ब्‍लूटूथ 5.3 का सपोर्ट है, जिससे ब्‍लूटूथ कॉलिंग की सुविधा मिल जाती है। डायल पैड भी वॉच में मिलता है और आप रिसेंट कॉल हिस्‍ट्री देख पाते हैं। 

दावा है कि Noise ColorFit Ultra 3 की बैटरी सिंगल चार्ज में 7 दिनों तक चल जाती है। क्‍लाउड की मदद से वॉच फेसेज लगाए जा सकते हैं। नॉइस की वॉच में कई हेल्‍थ फीचर्स दिए गए हैं। यह 24 घंटे आपके हार्ट रेट को मॉनिटर करती है। ब्‍लड में ऑक्‍सीजन का पता लगाती है। नींद और तनाव को भी ट्रैक करती है। 

वॉच में तमाम नोटिफ‍िकेशन भी मिल जाते हैं, जिनमें मौसम की जानकारी प्रमुख है। वॉच से कैमरा कंट्रोल हो सकता है। म्‍यूजिक कंट्रोल हो सकता है और कैलकुलेटर यूज किया जा सकता है। 110 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट्स मोड इस वॉच में हैं। आईपी68 रेटिंग के साथ यह आती है यानी पानी और धूल से होने वाले नुकसान से बची रह सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »