50 घंटों की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्‍च हुए Noise Buds VS106 TWS, दाम भी कम

Noise Buds VS106 TWS : इन्‍हें जेट ब्लैक, स्काई ब्लू और क्लाउड वाइट कलर ऑप्‍शन में लाया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 अगस्त 2023 19:26 IST
ख़ास बातें
  • इन्‍हें Amazon.in और gonoise.com से लिया जा सकता है
  • ये बड्स 50 घंटों तक का प्‍लेटाइम दे सकते हैं
  • ये ईयरबड्स तुरंत आपके स्‍मार्टफोन से कनेक्‍ट हो जाते हैं

Noise Buds VS106 की सबसे बड़ी खूबी इसके साथ मिलने वाला प्‍लेटाइम है।

Photo Credit: Amazon

अर्फोडेबल गैजेट्स के लिए पहचाने जाने वाले ब्रैंड नॉइज (Noise) ने भारत में नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स लॉन्‍च किए हैं। इनका नाम है- Noise Buds VS106। दावा है कि ये ईयरबड्स 50 घंटों तक का प्‍लेटाइम दे सकते हैं। कंपनी ने इनमें फास्‍ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है। जेट ब्लैक, स्काई ब्लू और क्लाउड वाइट कलर ऑप्‍शन में आने वाले Noise Buds VS106 को ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। 
 

Noise Buds VS106 के भारत में दाम और उपलब्‍धता 

Noise Buds VS106 की भारत में कीमत 1299 रुपये रखी गई है। इन्‍हें Amazon.in और gonoise.com से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। जैसाकि हमने बताया ये तीन कलर ऑप्‍शंस में आते हैं। 
 

Noise Buds VS106 के फीचर्स 

Noise Buds VS106 की सबसे बड़ी खूबी इसके साथ मिलने वाला प्‍लेटाइम है। कंपनी दावा कर रही है कि ये बड्स 50 घंटों तक का प्‍लेटाइम दे सकते हैं। इनमें 10mm की ड्राइवर यूनिट दी गई है और 40 मिली सेकंड तक का अल्ट्रा-लो लेटेंसी मोड है। नॉइज की हाइपरसिंक तकनीक को भी इन ईयरबड्स में पैक किया गया है, जिससे आपकी डिवाइस झट से ईयरबड्स के साथ कनेक्‍ट हो जाती है। 

नॉइज ने Buds VS106 में 3 तरह के EQ मोड दिए हैं। दावा है कि इससे यूजर को शानदार साउंड एक्‍सपीरियंस मिलता है। इनमें क्‍वाड माइक भी दिया गया है, जो ENC को सपोर्ट करता है। दावा है कि इसकी मदद से कॉल के दौरान सुनाई देने वाला बैकग्राउंड नॉइज खत्‍म हो जाता है। 

नॉइज के ये ईयरबड्स IPX5 रेटिंग से लैस हैं, जिसका मतलब है कि ये पानी से होने वाले नुकसान से काफी हद तक बचे रहते हैं। Noise Buds VS106 को तेजी से चार्ज किया जा सकता है। नॉइज की वेबसाइट कहती है कि ईयरबड्स को 30 मिनट में चार्ज किया जा सकता है, जबकि चार्जिंग केस 60 मिनट में चार्ज हो जाता है। 

दावा है कि सिंगल चार्ज में ईयरबड्स 8 घंटे का प्‍लेटाइम दे देते हैं, अगर वॉल्‍यूम 70% पर हो। इसके अलावा 42 घंटों की चार्जिंग केस में मिल जाती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 Ultra Launched: एक नहीं, दो 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत
  2. Vivo X300s Launched: 200MP कैमरा और 7100mAh बैटरी के साथ आया नया कैमरा-सेंट्रिक फोन, जानें कीमत
  3. घर में 150-इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा, XElectron ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर
  4. Vivo X300s में मिलेगा 200MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले, लॉन्च से ठीक पहले कन्फर्म हुए स्पेसिफिकेशन
  5. Dak Sewa ऐप से घर बैठे ऑनलाइन उपयोग कर पाएंगे डाक सर्विस, जानें सबकुछ
  6. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  7. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  8. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
  9. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  10. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.