Rs 999 में लॉन्‍च हुए Noise Buds Trooper ईयरबड्स, जानें सभी खूबियां

बड्स ट्रूपर में 13एमएम के ड्राइवर्स लगाए गए हैं। एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसिलेशन (ENC) की सुविधा इनमें है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 नवंबर 2024 17:43 IST
ख़ास बातें
  • Noise Buds Trooper ईयरबड्स लॉन्‍च
  • मिलेगा 45 घंटों का टोटल प्‍लेबैक
  • फास्‍ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं ईयरबड्स

Photo Credit: Buds Trooper में एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसिलेशन की सुविधा है। हालांकि यह सिर्फ कॉल के दौरान काम आएगी।

Noise Buds Trooper Launched : पॉपुलर वियरेबल ब्रैंड नॉइस (Noise) ने भारत में नए TWS ईयरबड्स को लॉन्‍च किया है। इनका नाम नॉइस बड्स ट्रूपर (Noise Buds Trooper) है। इन्‍हें खास बनाती है प्राइसिंग और इनके कुछ फीचर्स। बड्स ट्रूपर में 13एमएम के ड्राइवर्स लगाए गए हैं। एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसिलेशन (ENC) की सुविधा इसमें है। ये 45 घंटों तक का प्‍लेबैक टाइम दे सकते हैं और फास्‍ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं। कंपनी एक साल की वॉरंटी ऑफर कर रही है और यह सब 1 हजार रुपये से कम में मिल जाता है।   
 

Noise Buds Trooper Price in india 

Noise Buds Trooper को नाइट ब्लैक, माइटी वाइट, फिएरी येलो और स्टॉर्म ग्रे कलर्स में लाया गया है। इन्‍हें नॉइस की वेबसाइट और एमेजॉन से 999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिया जा सकता है। 
 

Noise Buds Trooper Features, Specifications 

Noise Buds Trooper में 13 एमएम के ड्राइवर्स लगाए गए हैं। इन-स्‍टाइल के ये ईयरबड्स देखने में स्‍पोर्टी लगते हैं। दावा है कि साउंड से लेकर कॉल क्‍वॉलिटी तक में ये निराश नहीं करेंगे। 

Buds Trooper सपोर्ट करते हैं ब्‍लूटूथ v5.3 कनेक्टिविटी को। इनमें टच कंट्रोल्‍स दिए गए हैं। अल्‍ट्रा लो-लेटेंसी मिलती है, जो गेमिंग के दौरान काम आएगी। 

Buds Trooper में एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसिलेशन की सुविधा है। हालांकि यह सिर्फ कॉल के दौरान काम आएगी। ये बड्स हाइपर सिंक टेक्‍नॉलजी को सपोर्ट करते हैं और जल्‍दी से पेयर हो जाते हैं। इन्‍हें IPX5 रेटिंग मिली है, जो बड्स को छीटों और पसीने से होने वाले नुकसान से बचा सकती है। 

Buds Trooper को सिंगल चार्ज में 45 घंटों तक इस्‍तेमाल किया जा सकता है। इस टोटल प्‍लेबैक में चार्जिंग केस की बैटरी भी शामिल है। Buds Trooper सपोर्ट करते हैं फास्‍ट चार्जिंग को भी। सिर्फ 10 मिनट चार्जिंग में इन्‍हें 150 मिनट तक इस्‍तेमाल किया जा सकता है।  41.8 ग्राम के Buds Trooper के साथ कंपनी एक साल की वॉरंटी ऑफर कर रही है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  2. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  3. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  4. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
#ताज़ा ख़बरें
  1. कंक्रीट पर गिरने पर भी नहीं टूटेगा डिस्प्ले! इस नए फोन ने पास किए हैं मजबूती के 23 टेस्ट
  2. Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगी Galaxy S27 Pro की एंट्री! जानें क्या होगा फोन में खास
  3. iPhone पर किसी कॉल को होल्ड पर कैसे रखें, ये है आसान तरीका
  4. Redmi K90 Ultra में होगी 8,550mAh की बैटरी, गेमिंग में दमदार परफॉर्मेंस का दावा
  5. Passport खो जाए तो क्या करें? जानें नया पासपोर्ट बनवाने का पूरा तरीका
  6. 209 किमी रेंज के साथ Monarc Tracer इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, फ्री मिल रहा हेलमेट!
  7. Motorola Edge 70 Pro+ vs iQOO 15R vs Nothing Phone 3: जानें 50 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  8. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. GTA 6 Pre-Order Live: भारतीय गेमर्स अब बुक कर सकते हैं गेम, जानें कितनी है कीमत
  10. 10200mAh बैटरी के साथ Moto Pad 70 Pro होने जा रहा 27 जून को लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.