सिर्फ 999 रुपये में Noise Buds N1 लॉन्च, 40 घंटे चलेगी बैटरी

Noise Buds N1 में इन-ईयर डिजाइन और शाइनी फिनिश मिलता है। इसके क्वाड माइक्रोफोन सेटअप की बदौलत इसमें ENC है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 फरवरी 2024 11:51 IST
ख़ास बातें
  • Noise Buds N1 की बैटरी 40 घंटे तक चल सकती है।
  • Noise Buds N1 40ms लो लेटेंसी मोड प्रदान करता है।
  • Noise Buds N1 की कीमत 999 रुपये है।

Noise Buds N1 में 40ms लो लेटेंसी मोड मिलता है।

Photo Credit: Noise

Noise ने भारतीय बाजार के लिए एक नए ट्रू वायरलेस ईयरबड Noise Buds N1 पेश किए हैं। ब्रांड के हियरेबल्स पोर्टफोलियो में लेटेस्ट ईयरबड्स में 40ms लो लेटेंसी मोड दिया गया है। यहां हम आपको Noise Buds N1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Noise Buds N1 की कीमत और उपलब्धता


Noise Buds N1 की कीमत 999 रुपये है। यह ईयरबड्स बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध होगा। ईयरबड्स कलर ऑप्शन के मामले में Forest Green, Ice Blue और Carbon Black में खरीदा जा सकता है। ईयरबड्स को अभी तक खरीद के लिए लिस्टेड नहीं किया गया है, लेकिन पहली बिक्री 20 फरवरी 2024 से शुरू होगी। इस महीने की शुरुआत में भारत में Noise Buds Xero जारी होने के बाद Noise Buds N1 आया है।


Noise Buds N1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Noise Buds N1 में इन-ईयर डिजाइन और शाइनी फिनिश मिलता है। इसके क्वाड माइक्रोफोन सेटअप की बदौलत इसमें ENC है। ईयरबड्स ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है। यह 40ms लो लेटेंसी मोड प्रदान करता है, जो मोबाइल गेमर्स के लिए बेस्ट है। ईयरबड्स की बॉडी में टच कंट्रोल फंक्शन भी है।

बैटरी बैकअप की बात करें तो फुल चार्ज करने पर नॉइज बड्स N1 TWS अपने चार्जिंग केस के साथ 40 घंटे तक चल सकता है। यह इंस्टाचार्ज टेक्नोलॉजी के जरिए सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग से 2 घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक प्रदान कर सकता है। वायरलेस इयरफोन कंपनी की ओर से 1 साल की वारंटी के साथ आते हैं। अन्य फीचर्स में ड्यूल फंक्शन और फिजिकली एक्टिव यूजर्स के लिए स्वेटप्रूफ डिजाइन शामिल है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  4. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  5. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  6. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  8. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  9. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  10. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.