• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • 50 घंटे चलने वाले ईयरबड्स Noise Buds F1 भारत में मात्र Rs 999 में लॉन्च, जानें खास फीचर्स

50 घंटे चलने वाले ईयरबड्स Noise Buds F1 भारत में मात्र Rs 999 में लॉन्च, जानें खास फीचर्स

गेमिंग और स्ट्रीमिंग के लिए ईयरबड्स में लो-लेटेंसी मोड भी दिया गया है।

50 घंटे चलने वाले ईयरबड्स Noise Buds F1 भारत में मात्र Rs 999 में लॉन्च, जानें खास फीचर्स

Photo Credit: Noise

Buds F1 में Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी दी गई है।

ख़ास बातें
  • इनमें Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी दी गई है
  • कंपनी के ये ट्रू वायरलेस ईयरबड्स 11mm ड्राइवर से लैस हैं
  • ये Quad Mic ENC तकनीक से लैस होकर आते हैं
विज्ञापन
Noise की ओर से नए ईयरबड्स Noise Buds F1 को भारत में लॉन्च किया गया है। कंपनी के ये ट्रू वायरलेस ईयरबड्स 11mm ड्राइवर से लैस हैं। इनमें Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी दी गई है और बिल्ट-इन इक्वेलाइजर मोड मिलते हैं जिससे यूजर साउंड प्रोफाइल्स को कस्टमाइज भी कर पाता है। Noise Buds F1 के लिए कंपनी ने दावा किया है कि ये सिंगल चार्ज में 50 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। इनमें क्विक चार्ज फीचर भी दिया गया है। 10 मिनट के चार्ज में ये 150 मिनट का बैकअप दे सकते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत अन्य खास फीचर्स। 
 

Noise Buds F1 Price

Noise Buds F1 की भारत में कीमत Rs. 999 है जो कि इनका इंट्रोडक्ट्री प्राइस है। ईयरबड्स को कंपनी ने एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर पेश किया है। इनकी सेल शुरू हो चुकी है। ईयरबड्स को चार रंगों में खरीदा जा सकता है जिसमें कार्बन ब्लैक, मिंट ग्रीन, काम बीज, और ट्रू पर्पल शेड शामिल है। कंपनी ईयरबड्स के साथ 1 साल की वारंटी दे रही है। 
 

Noise Buds F1 Specifications

Noise Buds F1 में 11mm के ड्राइवर लगे हैं। ये Quad Mic ENC तकनीक से लैस होकर आते हैं जिसके कारण कॉलिंग के दौरान ये बैकग्राउंड नॉइज को कम कर देते हैं। गेमिंग और स्ट्रीमिंग के लिए ईयरबड्स में लो-लेटेंसी मोड भी दिया गया है जो कि रियल टाइम ऑडियो सिंक्रॉनाइजेशन करता है। 

Buds F1 में Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी दी गई है। इनमें बिल्ट-इन इक्वेलाइजर मोड मिलते हैं जिससे यूजर साउंड प्रोफाइल्स को कस्टमाइज भी कर पाता है। Noise Buds F1 के लिए कंपनी ने दावा किया है कि ये सिंगल चार्ज में 50 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। इनमें क्विक चार्ज फीचर भी दिया गया है। 10 मिनट के चार्ज में ये 150 मिनट का बैकअप दे सकते हैं।

अन्य फीचर्स में टच कंट्रोल भी मिल जाता है। इसके साथ ही ये HyperSync Technology से लैस होकर आते हैं जिससे डिवाइस के साथ ये बहुत जल्दी कनेक्ट हो जाते हैं। कंपनी ने इन्हें वाटर रसिस्टेंस प्रदान किया है जिसके लिए इनको IPX5 रेट किया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »