Noise Aura Buds भारत में लॉन्‍च, 60 घंटों की बैटरी लाइफ, दाम Rs 1500 से कम, जानें फीचर्स

Noise Aura Buds : इन्‍हें ऑरा वाइट, ऑरा ब्‍लू और ऑरा ब्‍लैक कलर्स में लाया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 नवंबर 2023 18:35 IST
ख़ास बातें
  • Noise ने भारत में नए TWS ईयरफोन्‍स को लॉन्‍च किया है
  • Noise Aura Buds को काफी कम दाम में लाया गया है
  • 60 घंटों की बैटरी लाइफ के साथ इन्‍हें लाया गया है

इन बड्स को 23 नवंबर से एमेजॉन और नॉइस की वेबसाइट से लिया जा सकेगा।

Photo Credit: Amazon

Noise ने भारत में नए TWS ईयरफोन्‍स को लॉन्‍च किया है। इनका नाम है- Noise Aura Buds. नॉइस के बाकी प्रोडक्‍ट्स की तरह ही इन्‍हें भी किफायती दामों में लाया गया है। लॉन्‍च प्राइस Rs 1500 से कम हैं। इस कीमत में Noise Aura Buds को 60 घंटों की बैटरी लाइफ के साथ तैयार किया गया है। कई और खूबियां ये TWS ईयरफोन्‍स समेटे हुए हैं। IPX5 रेटिंग भी इन्‍हें मिली है, जिसका मतलब है कि पसीने से होने वाले नुकसान का असर इन पर कम होता है। 
 

Noise Aura Buds Price in India 

Noise Aura Buds को ऑरा वाइट, ऑरा ब्‍लू और ऑरा ब्‍लैक कलर्स में लाया गया है। इनकी कीमत 1399 रुपये तय की गई है। इन बड्स को 23 नवंबर से एमेजॉन और नॉइस की वेबसाइट से लिया जा सकेगा। 
 

Noise Aura Buds specs, features

ऐसा लगता है कि Noise Aura Buds को कंपनी ने काफी मेहनत से तैयार किया है। इनमें सिलिकॉन ईयर टिप्‍स दिए गए हैं, ताकि कानों में फ‍िटिंग से जुड़े इशू ना आएं।  IPX5 रेटिंग का मतलब है कि ये बड्स पानी के छीटों और पसीने से होने वाले नुकसान से बचे रहते हैं। ईयरफोन्‍स पर टैप करके बहुत सारी फंक्‍शनिंग की जा सकती है। 

बात करें ईयरबड्स के ऑडियो पार्ट की तो इनमें 12mm का पॉलिमर कंपोजिट ड्राइवर लगाया गया है। कॉल के दौरान साफ आवाज आए, यह सुनिश्चित होता है क्‍वाड-माइक एनवायरनमेंट नॉइस कैंसिलेशन से। अगर आप गेमिंग के लिए इन्‍हें खरीद रहे हैं, तो कंपनी का दावा है कि  50ms का लो-लेटेंसी मोड इनमें मिलता है। 

नॉइस की हाइपर सिंक कनेक्टिविटी टेक्‍नॉलजी की बदौलत Noise Aura Buds आपकी डिवाइस से झटपट पेयर हो जाते हैं। Bluetooth 5.3 के साथ ये ईयरबड्स 2 डिवाइसेज से एकसाथ कनेक्‍ट हो जाते हैं। Noise Aura Buds बड्स का केस दिखने में लुभावना है। दावा है कि केस और ईयरबड्स सिंगल चार्ज में 60 घंटों का बैकअप दे सकते हैं। महज 10 मिनट की चार्जिंग में ये 150 मिनट चलाए जा सकते हैं। 

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  2. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  3. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  5. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  6. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  7. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  8. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
  9. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
  10. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.