Rs 999 में लॉन्‍च हुए Noise Air Buds Mini 2 TWS ईयरफोन, सिंगल चार्ज में चलते हैं 45 घंटे! जानें खूबियां

Noise Air Buds Mini 2 : ये ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं और जल्‍दी चार्ज भी हो जाते हैं।

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 जुलाई 2023 18:43 IST
ख़ास बातें
  • इन्‍हें जेट ब्लैक, स्नो वाइट, स्पेस ब्लू व कैलम बेज कलर्स में लाया गया है
  • इन ईयरफोन्‍स को IPX5 रेटिंग मिली है
  • GoNoise के ऑनलाइन स्‍टोर से इन्‍हें खरीदा जा सकता है

कंपनी का दावा है कि चार्जिंग केस के साथ ये ईयरफोन 45 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं।

Noise Air Buds Mini 2 ‘ट्रू वायरलेस स्टीरियो' (TWS) ईयरफोन को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। इनकी सबसे बड़ी खूबी ‘प्राइस' है। कंपनी ने जिस कीमत में Noise Air Buds Mini 2 को उतारा है, उससे कोई भी इन्‍हें खरीदने से हिचकिचाएगा नहीं। ये ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं और जल्‍दी चार्ज भी हो जाते हैं। कंपनी का दावा है कि चार्जिंग केस के साथ ये ईयरफोन 45 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं। इन्‍हें जेट ब्लैक, स्नो वाइट, स्पेस ब्लू और कैलम बेज जैसे कलर्स में लाया गया है। नॉइज ने कहा है कि इन ईयरफोन्‍स को IPX5 रेटिंग मिली है यानी ये पानी के नुकसान से काफी हद तक बचे रहते हैं।  
 

Noise Air Buds Mini 2 के दाम और उपलब्‍धता 

Noise Air Buds Mini 2 की कीमत 999 रुपये रखी गई है। इन्‍हें GoNoise के ऑनलाइन स्‍टोर से कैलम बेज, जेट ब्लैक, स्नो वाइट और स्पेस ब्लू कलर्स में लिया जा सकता है। इन ईयरफोन्‍स का सीधा मुकाबला Boult Audio AirBass Y1 और boAt Airdopes 111 से होगा। 
Advertisement
 

Noise Air Buds Mini 2 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Noise Air Buds Mini 2 ईयरफोन में 13mm के ड्राइवर लगाए गए हैं। दावा है कि गेमिंग के दौरान ये 50ms लो लेटेंसी मोड ऑफर करते हैं। जैसाकि हमने बताया ये ईयरफोन पसीने और पानी के छीटों से होने वाले नुकसान से सुरक्षित रहते हैं। ब्‍लूटूथ से कनेक्‍ट होने के बाद ये 10 मीटर तक रेंज ऑफर करते हैं। 

Noise Air Buds Mini 2 ईयरफोन में कंपनी की हाइपर सिंक तकनीक दी गई है। इस वजह से यह आपकी डिवाइस से तेजी से पेयर हो जाते हैं। इनमें 4 माइक्रोफोन्‍स दिए गए हैं साथ ही वॉइस कॉल के दौरान एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसिलेशन सपोर्ट भी मिलता है। 
Advertisement

दावा है कि केस के साथ इन TWS को फुल चार्ज करने पर कुल 45 घंटे तक का प्लेटाइम मिल जाता है। कंपनी की ‘इंस्टाचार्ज' तकनीक भी इनमें दी गई है, जिससे 10 मिनट की चार्जिंग में ही 120 मिनट तक का प्लेबैक मिल जाता है। चार्जिंग केस में एलईडी चार्जिंग इंडिकेटर लगा है और पोर्ट यूएसबी टाइप-सी है।
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

White

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Colour

Black

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Colour

White

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.