MWC 2026: Hi-Res ऑडियो के साथ लॉन्च हुए Motorola के नए TWS ईयरबड्स Moto Buds 2, Buds 2 Plus, जानें कीमत

Motorola ने MWC 2026 में Moto Buds 2 Plus और Moto Buds 2 लॉन्च किए। दोनों में Hi Res Audio, Dynamic ANC और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 मार्च 2026 18:43 IST
ख़ास बातें
  • 11mm ड्राइवर के साथ Hi Res Audio सपोर्ट
  • 55dB तक Dynamic ANC और Transparency Mode
  • केस के साथ 48 घंटे तक बैटरी लाइफ का दावा

MWC 2026 में लॉन्च हुए Motorola के नए TWS ईयरबड्स

Photo Credit: Motorola

MWC 2026 में Motorola ने अपने दो नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स - Moto Buds 2 Plus और Moto Buds 2 लॉन्च किए हैं। कंपनी के मुताबिक, Moto Buds 2 Plus में Sound by Bose ट्यूनिंग के साथ 11mm डायनामिक + Knowles बैलेंस्ड आर्मेचर हाइब्रिड ड्राइवर सेटअप, Hi Res Audio, LHDC और Spatial Audio सपोर्ट मिलता है। वहीं Moto Buds 2 में 11mm डायनामिक और 6mm माइक्रो प्लानर मैग्नेटिक ड्राइवर दिए गए हैं, जो Dynamic ANC (55dB तक) और Spatial Audio के साथ आते हैं।

कीमत की बात करें तो Motorola ने Moto Buds 2 Plus की शुरुआती कीमत 149 यूरो (करीब 15,990 रुपये) रखी है। यह PANTONE Cool White और PANTONE Silhouette कलर में आएगा। वहीं Moto Buds 2 की शुरुआती कीमत 79 यूरो (करीब 8,480 रुपये) है और यह PANTONE Carbon, PANTONE Violet Ice और PANTONE Gray Mist में उपलब्ध होगा। दोनों मॉडल Motorola के मुताबिक, यूरोप, मिडिल ईस्ट, लैटिन अमेरिका और एशिया पैसिफिक के चुनिंदा बाजारों में आने वाले हफ्तों में रोलआउट होंगे।

Moto Buds 2 Plus के ऑडियो सेटअप की बात करें तो इसमें वही 11mm डायनामिक और Knowles बैलेंस्ड आर्मेचर ड्राइवर का हाइब्रिड कॉन्फिगरेशन मिलता है, जिसे Sound by Bose ट्यूनिंग के साथ पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह Hi Res Audio और LHDC कोडेक के जरिए हाई क्वालिटी वायरलेस ऑडियो सपोर्ट करता है। इसमें Dynamic ANC के साथ छह माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो Environmental Noise Cancellation और हाई SNR के साथ कॉलिंग को बेहतर बनाने का दावा करते हैं। बैटरी लाइफ 9 घंटे (बड्स) और 40 घंटे (केस सहित) तक बताई गई है।

दूसरी तरफ Moto Buds 2 में 11mm डायनामिक + 6mm माइक्रो प्लानर मैग्नेटिक ड्राइवर सेटअप मिलता है, जिसे कंपनी ने Hi Res Audio और Spatial Audio सपोर्ट के साथ पेश किया है। इसमें Dynamic ANC 55dB तक नॉइज रिडक्शन और Transparency Mode दिया गया है। बैटरी सिंगल चार्ज पर 11 घंटे और केस के साथ कुल 48 घंटे तक चलने का दावा है। 10 मिनट की चार्जिंग से 3 घंटे तक प्लेबैक मिलने की बात कही गई है। इसमें Bluetooth 6.0 और Dual Connection फीचर भी शामिल है।

दोनों मॉडल में Wear Detection, कस्टमाइजेबल टच कंट्रोल्स और Dual Connection सपोर्ट दिया गया है। कम्पैटिबल मोटोरोला डिवाइस के साथ Moto ai फीचर्स जैसे Catch me up, Pay attention और Remember this भी एक्सेस किए जा सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, ये फीचर्स AI-बेस्ड नॉइज रिडक्शन, मीटिंग ट्रांसक्रिप्शन और समरी जैसी सुविधाएं देने के लिए डिजाइन किए गए हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  10. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.