Motorola ने पोलर फिटनेस के साथ Moto Watch की लॉन्च, 13 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Motorola ने आज CES 2026 में नई स्मार्टवॉच Moto Watch लॉन्च कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जनवरी 2026 13:57 IST
ख़ास बातें
  • Moto Watch धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग के साथ आती है।
  • Moto Watch में दी गई बैटरी 13 दिनों तक चल सकती है।
  • Moto Watch में 1.43 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है।

Moto Watch में 1.43 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने आज CES 2026 में नई स्मार्टवॉच Moto Watch लॉन्च कर दी है। स्पोर्ट्स साइंस कंपनी पोलर के साथ साझेदारी के साथ नई वॉच हेल्थ और फिटनेस पर ज्यादा फोकस करती है। मोटो वॉच का डिजाइन सर्कुलर है और इसमें 47 मिमी एल्युमीनियम केस के अंदर 1.43 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है। साइड में स्टेनलेस स्टील का क्राउन है। यूजर्स को इस वॉच के साथ सिलिकॉन, लेदर या स्टेनलेस स्टील बैंड का ऑप्शन मिलता है। यह वॉच धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग के साथ आती है। आइए Moto Watch के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Moto Watch Price

Moto Watch के सिलिकॉन स्ट्रैप वेरिएंट की शुरुआती कीमत €89.99 (लगभग 9,445 रुपये) है। वहीं स्टेनलेस स्टील वेरिएंट की कीमत €149.99 (लगभग 15,743 रुपये) रुपये तक है। यह वॉच 22 जनवरी, 2026 से अमेरिका में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी और फरवरी से ग्लोबल स्तर पर भी उपलब्ध हो जाएगी। यह मोटोरोला की पहली वॉच है जिस पर पावर्ड बाय पोलर का लोगो है। 

Moto Watch Features, Specifications

Moto Watch में 1.43 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 उपयोग किया गया है। सर्कुलर डिजाइन के साथ इसमें 47 मिमी एल्युमीनियम केस मिलता है। साइड में स्टेनलेस स्टील का क्राउन है। यूजर्स वॉच में सिलिकॉन, लेदर या स्टेनलेस स्टील बैंड के ऑप्शन के बीच चयन कर सकते हैं। फिटनेस ट्रैकिंग में पोलर का कॉलोब्रेशन नजर आता है। यह वॉच कदमों की संख्या के साथ कंटीन्यूस हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्ट्रेस और स्लीप आदि को ट्रैक करती है। अन्य फीचर्स में स्मार्ट कैलोरी, नाइटली रिचार्ज और एक्टिविटी स्कोर है जो कि रिकवरी और वर्कआउट की तीव्रता पर फोकस करती है। हाइड्रेशन रिमाइंडर, मेडिसिन अलर्ट और कस्टमाइजेबल गोल शामिल हैं।

मोटो वॉच ड्यूल फ्रीक्वेंसी जीपीएस और बिल्ट-इन स्पीकर और माइक्रोफोन के जरिए फोन कॉल हैंडलिंग का सपोर्ट करती है। मोटो एआई के जरिए नोटिफिकेशन और समरी दिखाए जा सकते हैं, जिसमें सपोर्टेड फोन पर कैच मी अप फीचर भी शामिल है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह वॉच मोटोरोला के खुद के सॉफ्टवेयर पर काम करती है, जिसके लिए एंड्रॉयड 12 या उससे बाद के वर्जन की जरूरत होती है। इस वॉच में दी गई बैटरी 13 दिनों तक चल सकती है, वहीं ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले के साथ 7 दिनों तक चल सकती है। मोटोरोला का दावा है कि सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग में पूरा दिन वॉच को उपयोग किया जा सकता है। यह वॉच धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग के साथ आती है। वहीं 1 ATM की अतिरिक्त रेटिंग भी मिलती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.