Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी

Moto buds 2 Ultra/Moto Buds Ultra 27 ग्लोबल स्तर पर लॉन्च हुए हैं, जिनमें 37 घटे तक चलने वाली बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 नवंबर 2026 08:17 IST
ख़ास बातें
  • Moto buds 2 Ultra में 11 मिमी डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं।
  • Moto buds 2 Ultra में Bose साउंडडिजाइन ट्यूनिंग मिलती है।
  • Moto buds 2 Ultra में ड्यूल-ड्राइवर एकोस्टिक आर्किटेक्चर मिलता है।

Moto buds 2 Ultra में 11 मिमी डायनेमिक ड्राइवर है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने अपने प्रीमियम वायरलेस ईयरबड्स Moto buds 2 Ultra को लॉन्च कर दिया है, जिन्हें  कुछ बाजारों में Moto buds ultra 27 भी कहा जा रहा है। AI लाइव ट्रांसलेट और हेड जेस्चर फीचर्स के साथ buds 2 Ultra में बोस साउंडडिजाइन ट्यूनिंग के साथ ड्यूल ड्राइवर एकोस्टिक आर्किटेक्चर मिलता है। इनमें 11 मिमी डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं जो कि लो फ्रीक्वेंसी को मैनेज करते हैं। इन ईयरबड्स में एडवांस एक्टिव नॉयज कैंसलेशन के साथ एआई टूल दिए गए हैं। buds 2 Ultra  के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Moto buds 2 Ultra/Moto Buds Ultra 27 Price

Moto buds 2 Ultra/Moto Buds Ultra 27 की कीमत 199 यूरो (लगभग ₹21,110) है। Motorola जल्द ही यूरोप, नोर्थ अमेरिका, लैटिन अमेरिका, मिडिल ईस्ट और एशिया-पेसिफिक के चुनिंदा बाजारों में इस ईयरबड्स को लॉन्च करने का प्लान कर रहा है।

Advertisement

Moto buds 2 Ultra/Moto Buds Ultra 27 Features & Specifications

Moto buds 2 Ultra में 11 मिमी डायनेमिक ड्राइवर और बैलेंस्ड आर्मेचर दिए गए हैं। Bose साउंडडिजाइन ट्यूनिंग के साथ ड्यूल-ड्राइवर एकोस्टिक आर्किटेक्चर मिलता है। इनमें 11 मिमी डायनेमिक ड्राइवर लोअर फ्रीक्वेंसी को मैनेज करते हैं और डेडिकेटेड बैलेंस्ड आर्मेचर मिड और हाई फ्रीक्वेंसी को मैनेज करता है। इनमें हाई-रेस ऑडियो सर्टिफिकेशन का सपोर्ट मिलता है, जिससे कम्पैटिबल कोडेक्स के जरिए हाई बिट-रेट स्ट्रीमिंग की सुविधा मिल सकती है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6.0 मिलता है।

buds 2 Ultra में AI लाइव ट्रांसलेट और हेड जेस्चर जैसे नए और स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जिससे कनेक्ट होने और मल्टीटास्किंग दोनों में मदद मिलती है। बैटरी बैकअप के मामले में प्रत्येक ईयरबड में 58mAh की बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में 576mAh की बैटरी आती है। इन ईयरबड्स की बैटरी केस के साथ 37 घंटे तक चल सकती है। वहीं ईयरबड्स की बैटरी 8 घंटे तक चल सकती है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP57 रेटिंग आती है, जिससे ईयरबड्स और केस दोनों सुरक्षित रहते हैं। ईयरबड्स के साथ Moto buds ऐप और Smart Connect कंपैटिबल है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  4. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  5. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  2. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  3. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  5. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  6. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  8. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  9. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  10. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.