मोटो 360 स्पोर्ट स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानें कीमत

मोटो 360 स्पोर्ट स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानें कीमत
विज्ञापन
मोटोरोला ने बुधवार को भारत में अपनी नई मोटो 360 स्पोर्ट स्मार्टवॉच लॉन्च को लॉन्च कर दिया है। रग्ड मोटो 360 स्पोर्ट ब्लैक कलर में उपलब्ध है और एक्सक्लूसिव तौर पर 19,999 रुपये में मिलेगी। स्मार्टवॉच एंड्रॉयड और आईफोन दोनों को सपोर्ट करती है।

सितंबर में लॉन्च हुई मोटो 360 स्पोर्ट को एथलीट और फिटनेस शौकीनों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस स्पोर्ट वॉच में 'एनीलाइट' हाइब्रिड डिस्प्ले है जिससे इसे सूरज की रोशनी में आसानी से पढ़ा जा सकता है। इसकी बॉडी वाटरप्रूफ सिलिकॉन है। मोटो 360 स्पोर्ट की स्क्रीन रोशनी के हिसाब से ऑटोमेटिकली एडजस्ट हो जाती है। 

मोटो 360 स्पोर्ट इनबिल्ट जीपीएस के साथ आती है जिससे स्पीड, दूरी और पेस को नापा जा सकता है जबकि एक हार्ट रेट सेंसर दूसरे जरूरी अंगों को ट्रैक कर सकता है। स्मार्टवॉच की मदद से यूजर अपनी कलाई से ही म्यूजिक स्टोर और प्ले कर सकते हैं। मोटोरोला ने पिछले साल लॉन्च के वक्त दावा किया था कि मोटो 360 स्पोर्ट को बनाने में यूवी कोटिंग के साथ मजबूत सिलिकॉन का इस्तेमाल किया गया है जिससे यह नमी से खराब नहीं होगी।

मोटो 360 स्पोर्ट स्मार्टवॉच के दो दिन तक बिना चार्ज किए चल सकती है। मोटो 360 को अमेरिका में 299.99 डॉलर (करीब 20,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था।

एंड्रॉयड वियर मोटो 360 स्पोर्ट में 360x325 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 1.37 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है जिसकी डेनसिटी 236 पीपीआई है। स्क्रीन में प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। स्मार्टवॉच 1.2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाले क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 400 प्रोसेसर के साथ आती है। रैम 512 एमबी है और ग्राफिक्सके लिए एड्रेनो 305 है। वॉच में 4 जीबी स्टोरेज है। मोटो 360 स्पोर्ट को ब्लूटूथ 4.0 के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है। यह वाई-फाई 802.11 बी/जी सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें बैरोमीट्रिक एल्टीमीटर, एक्सेलेरोमीटर, एम्बियेंट लाइट और जायरोस्कोप सेंसर दिए गए हैं जबकि इसमें वाइब्रेशन/हेप्टिक इंजन भी है।

स्मार्टवॉच ह्रदय की धड़कन को माप सकती है और यह डस्ट (धूल) और वाटर रेजिस्टेंट है जिसके लिए इसे आईपी67 सर्टिफिकेशन मिला है। स्मार्टवॉच में डुअल डिजिटल माइक है। मोटो 360 स्पोर्ट में 300 एमएएच बैटरी दी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »