Mi Smart Band 4C हार्ट-रेट सेंसर के साथ हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स

Mi Smart Band 4C फिटनेस बैंड को 130 एमएएच क्षमता की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है और कंपनी दावा करती है कि यह पूरी तरह से चार्ज होने पर लगभग दो हफ्तों तक चल सकता है। इसमें शामिल यूएसबी पोर्ट का इस्तेमाल करके, बैंड लगभग दो घंटे में फुल चार्ज हो सकता है।

Mi Smart Band 4C हार्ट-रेट सेंसर के साथ हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स

Mi Smart Band 4C में हार्ट रेट मॉनिटरिंग और नोटिफिकेशन अलर्ट फीचर आता है

ख़ास बातें
  • मलेशिया में लगभग 1,700 रुपये में लॉन्च किया गया है Mi Smart Band 4C
  • नोटिफिकेशन और कॉल अलर्ट से लैस आता है नया शाओमी फिटनेस बैंड
  • 5ATM प्रोटेक्शन की बदौलत बारिश में या तैरते समय सुरक्षित रहता है बैंड
Mi Smart Band 4C को मलेशिया में लॉन्च किया गया है। Xiaomi का लेटेस्ट फिटनेस बैंड 14 दिनों की बैटरी लाइफ, 1.08-इंच की स्क्रीन, एक हार्ट-रेट सेंसर के साथ आता है। चीन में कंपनी अपने फ्लैगशिप फिटनेस ट्रैकर Mi Band 5 को पिछले महीने लॉन्च कर चुकी है, लेकिन मलेशिया में लॉन्च किया गया नया मी स्मार्ट बैंड 4सी मौजूदा Mi Band 4 का एक सस्ता वेरिएंट प्रतीत होता है। फिलहाल कंपनी ने इसके बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है कि नया Mi Smart Band 4C अन्य बाज़ारों में अपना रास्ता बनाएगा या नहीं।
 

Mi Smart Band 4C price

वर्तमान में ऑनलाइन रिटेलर Shopee.com की मलेशिया साइट पर लिस्ट किए गए Mi Smart Band 4C की कीमत MYR 99 (लगभग 1,700 रुपये) है। इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि यह ट्रैकर भारत समेत अन्य बाज़ारों में अपना रास्ता बनाएगा या नहीं। Mi Band 4 को भारत में पिछले साल सितंबर में 2,299 रुपये कीमत में लॉन्च किया गया था। इसके बाद कंपनी ने पिछले महीने जून में चीन में Mi Band 5 को लॉन्च किया, जो अभी तक भारत नहीं आया है। मलेशिया की लिस्ट को सबसे पहले TizenHelp द्वारा देखा गया था।
 

Mi Smart Band 4C specifications

मी स्मार्ट बैंड 4सी फिटनेस बैंड को 130 एमएएच क्षमता की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है और कंपनी दावा करती है कि यह पूरी तरह से चार्ज होने पर लगभग दो हफ्तों तक चल सकता है। इसमें शामिल यूएसबी पोर्ट का इस्तेमाल करके, बैंड लगभग दो घंटे में फुल चार्ज हो सकता है। नया शाओमी फिटनेस बैंड 1.08-इंच के टीएफटी डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रिजॉल्यूशन 128x220 पिक्सल है। इसमें हार्ट-रेट मॉनिटर सिस्टम भी शामिल है, जो आपके दिल की धड़कन की गति पर लगातार नज़र रखता है।

Mi Smart Band 4C नोटिफिकेशन और इनकमिंग कॉल अलर्ट के साथ भी आता है। यह यूज़र्स को अपने म्यूज़िक को कंट्रोल करने का विकल्प भी देता है। फिटनेस बैंड अलग-अलग पांच स्पोर्ट्स को ट्रैक कर सकता है, जिसमें तेज़ चलना, ट्रेडमिल, आउटडोर रनिंग, साइकिल चलाना और नियमित व्यायाम शामिल हैं। यदि यूज़र्स लंबे समय तक निष्क्रिय रहता है तो यह एक अलर्ट भी भेजता है। 5ATM प्रोटेक्शन शाओमी फिटनेस बैंड को बारिश में या तैरते समय सुरक्षित रखता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

पढ़ें: English
Share on Facebook Tweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
 
 

ADVERTISEMENT

Advertisement

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dogecoin निवेशक Glauber Contessoto अपना 'करोड़पति' तमगा खोने के बाद भी खरीद रहे क्रिप्टोकरेंसी
  2. Jio के Rs 149 के पैक में 22GB एक्स्ट्रा डाटा के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग
  3. बिटकॉइन यूजर्स के लिए बड़ी खबर: Tesla के फाउंडर Elon Musk ने होल्ड रखें हैं Bitcoin
  4. 1 फोन पर 1 से अधिक ब्लूटूथ स्पीकर और हेडफ़ोन ऐसे कनेक्ट करें
  5. Dogecoin के फाउंडर ने निकाली भड़ास, क्रिप्टोकरेंसी को बताया बोगस
  6. सिंगल चार्ज में 95 KM चलने वाले Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग इन 3 और शहरों में शुरू
  7. 13,200mAh की धांसू बैटरी के साथ Ulefone Power Armor 13 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  8. WhatsApp Status को चुटकियों में ऐसे करें डाउनलोड
  9. Xiaomi ने फुल-एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया Mi TV Stick, जानें कीमत
  10. COVID-19 वैक्सीन के लिए ऑनलाइन रजिस्टर करने के तरीके
#ताज़ा ख़बरें
  1. Elon Musk के बी-वर्ड कॉन्फ्रेंस में दिए इस बयान से फिर उछला Bitcoin
  2. पेगासस स्पाईवेयर के जरिए भारत में नेताओं, पत्रकारों, बिजनेसमैन की जासूसी का दावा
  3. Flipkart Big Saving Days Sale हुई लाइव: मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि पर इन डील्स को न करें मिस
  4. 1 फोन पर 1 से अधिक ब्लूटूथ स्पीकर और हेडफ़ोन ऐसे कनेक्ट करें
  5. भारत में 14 छात्रों ने पॉकेट मनी खर्च कर बनाई इलेक्ट्रिक साइकिल, 20 पैसे में चलेगी 1 किलोमीटर!
  6. Dogecoin निवेशक Glauber Contessoto अपना 'करोड़पति' तमगा खोने के बाद भी खरीद रहे क्रिप्टोकरेंसी
  7. बिटकॉइन यूजर्स के लिए बड़ी खबर: Tesla के फाउंडर Elon Musk ने होल्ड रखें हैं Bitcoin
  8. Flipkart Big Saving Days 2021 Sale प्लस मेंबर्स के लिए लाइव: मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर ये हैं बेस्ट ऑफर्स!
  9. DJI ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता DJI Mini SE ड्रोन, 2500 रुपये से भी कम है कीमत!
  10. 26 जुलाई को Amazon Prime Day 2021 सेल की बेस्ट डील्स पाने का ये है आसान तरीका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2021. All rights reserved.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com