Lenovo Ego डिजिटल स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, 1,999 रुपये है कीमत

Lenovo Ego की कीमत 1,999 रुपये है। इसे Flipkart और क्रोमा रिटेल स्टोर्स में उपलब्ध करा दिया गया है। Flipkart पर ग्राहक एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकते हैं।

Lenovo Ego डिजिटल स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, 1,999 रुपये है कीमत
ख़ास बातें
  • Lenovo Ego के फिटनेस फीचर्स की बात करें तो इसमें हार्ट रेट सेंसर है
  • Lenovo Ego में 1.6 इंच का एंटी-रिफ्लेक्टिव मोनोक्रोम डिस्प्ले है
  • Lenovo Ego का वज़न 42 ग्राम है
विज्ञापन
Lenovo ब्रांड ने भारत में नया फिटनेस बैंड लॉन्च किया है। इसका नाम है Lenovo Ego। चीनी कंपनी का यह फिटनेस बैंड वाकई में एक डिजिटल घड़ी है। जिसमें हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्टेप ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग और एक्टिविटी ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं हैं। लेनोवो ईगो के बारे में एक चार्ज के बाद 20 दिन की बैटरी लाइफ देने का दावा है। इसके अलावा लेनोवो ईगो में यूज़र्स को फोन कॉल, मैसेज, ईमेल और सोशल मीडिया एक्टिविटी के नोटिफिकेशन मिलेंगे। दावा किया गया है कि यह वॉच 50 मीटर की गहराई तक वाटर रेसिस्टेंस के साथ आता है।

Lenovo Ego की कीमत 1,999 रुपये है। इसे Flipkart और क्रोमा रिटेल स्टोर्स में उपलब्ध करा दिया गया है। Flipkart पर ग्राहक एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकते हैं। Lenovo Ego को एंड्रॉयड और आईओएस फोन के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए फोन में लेनोवो लाइफ ऐप इस्तेमाल करने की ज़रूरत पड़ेगी।

फीचर्स की बात करें Lenovo Ego में 1.6 इंच का एंटी-रिफ्लेक्टिव मोनोक्रोम डिस्प्ले है। इसमें डिस्प्ले में रोशनी डालने के लिए अलग 'लाइट' बटन भी है।
Lenovo के इस डिजिटल वॉच में अलार्म और नोटिफिकेशन के लिए वाइब्रेशन अलर्ट मिलता है। यह वियरेबल प्रोडक्ट रिमोट कैमरा फीचर के साथ आता है जिसमें यूज़र्स कनेक्टेड फोन को कैमरे से सिर्फ एक टैप करके तस्वीरें ले पाएंगे।

Lenovo Ego के फिटनेस फीचर्स की बात करें तो इसमें हार्ट रेट सेंसर है। यह 24/7 हार्ट रेट ट्रैकिंग की सुविधा के साथ आता है। दावा किया गया है कि साइकलिंग या दौड़ने के दौरान यूज़र्स रियल टाइम में हार्ट रेट को मॉनीटर कर सकते हैं। वियरेबल डिवाइस में स्लीप ट्रैकिंग और स्वीम ट्रैकिंग की सुविधा है।

Lenovo Ego का वज़न 42 ग्राम है। यह रबर स्ट्रैप से लैस है। स्टेप ट्रैकिंग की भी सुविधा है। Lenovo के इस वियरेबल प्रोडक्ट के साथ मैगनेटिक चार्जर भी दिया जा रहा है। इसकी बैटरी के बारे में सिंगल चार्ज में 20 दिनों तक साथ देने का दावा किया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Lenovo Ego, Lenovo Ego Price in India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »