एक-साथ दो डिवाइस में कनेक्ट हो जाएगा Lava Probuds N2 neckband ईयरफोन, जानें प्राइस

लावा प्रोबड्स एन2 नेकबैंड ईयरफोन में 110एमएएच की बैटरी क्षमता दी गई है। इसे फुल चार्ज होने में 120 मिनट लगते हैं। साथ ही यह सिंगल चार्ज पर आपको 12 घंटे तक की यूसेज प्रदान करते हैं।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2021 17:37 IST
ख़ास बातें
  • Lava Probuds N2 ईयरफोन में 10mm डायनमिक ड्राइवर्स मौजूद है
  • लावा प्रोबड्स एन2 नेकबैंड ईयरफोन में ब्लूटूथ वी5.0 कनेक्टिविटी दी गई है
  • ईयरफोन्स में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
Lava Probuds N2 neckband स्टाइल वायरलेस ईयरफोन्स को भारत में आज सोमवार को लॉन्च कर दिया गया है। यह इन-ईयर ब्लूटूथ ईयरफोन्स दो कलर ऑप्शन में आता हैं और इनमें 10mm डायनमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं, जिनकों लेकर दावा किया गया है कि यह शानदार बेस अनुभव प्रदान करेंगे। लावा प्रोबड्स एन2 में डुअल कनेक्टिविटी फीचर मौजूद है, जो कि ईयरफोन को एक समय पर दो डिवाइस के साथ कनेक्ट रखता है। इस वायरलेस ईयरफोन में मैग्नेटिक लॉक और 110 एमएएच की बैटरी क्षमता दी गई है। साथ ही यह IPX4 रेटेड है, जो कि इयरफोन्स को स्वैट और वाटर रसिस्टेंट बनाता है।
 

Lava Probuds N2 price in India, availability

Lava Probuds N2 ईयरफोन की कीमत भारत में 1,199 रुपये है। इस ईयरफोन्स में आपको दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो है टील ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक। लावा प्रोबड्स एन2 नेकबैंड स्टाइल ईयरफोन को आप Lava ई-स्टोर से खरीद सकते हैं। साथ ही यह Amazon और Flipkart पर खरीद के लिए उपलब्ध हैं। इन्हें आप कंपनी के ऑफलाइन स्टोर्स के माध्यम से भी खरीद सकते हैं।
Advertisement

इसके साथ ही लावा आपको इस फोन पर एक-साल की रिप्लेसमेंट वॉरंटी भी दे रहा है।
 

Lava Probuds N2 specifications, features

लावा प्रोबड्स एन2 नेकबैंड स्टाइल ईयरफोन में 10mm डायनमिक ड्राइवर्स मौजूद है, जिसकी फ्रीक्वैंसी रिस्पॉन्स रेंज 20–20,000Hz के बीच है। इसकी सेंसिटिव रेटिंग 102dB है।
Advertisement

कंपनी का दावा है कि यह ईयरफोन्स सिलिकॉन से बने हैं और इनमें हल्का एर्गोनोमिक डिज़ाइन दिया गया है। ईयरफोन्स में मैग्नेटिक लॉक्स दिए गए हैं, जिसको लेकर कहा गया है कि लम्बे समय तक पहनने पर यह गले में कम्फर्टेबल फिट देते हैं। ईयरप्लग्स छोटे और बड़े साइज़ में दिए गए हैं।

यूज़र्स ईयरफोन्स में म्यूजिक को इन-बिल्ट पैनल की-कंट्रोल से कंट्रोल कर सकते हैं। जैसे कि हमने बताया इनमें ब्लूटूथ वी5.0 कनेक्टिविटी दी गई है और इसमें डुअल कनेक्टिविटी भी मौजूद है, जो कि एक समय पर ईयरफोन्स को दो डिवाइस में कनेक्ट करता है। इनमें आपको इनकमिंग कॉल अलर्ट भी मिलता है। ईयरफोन आईपीएक्स4 रेटेड है, जो कि इस स्वैट और वाटर रसिस्टेंट बनाता है।
Advertisement

लावा प्रोबड्स एन2 नेकबैंड ईयरफोन में 110एमएएच की बैटरी क्षमता दी गई है। इसे फुल चार्ज होने में 120 मिनट लगते हैं। साथ ही यह सिंगल चार्ज पर आपको 12 घंटे तक की यूसेज प्रदान करते हैं। लावा का दावा है कि 20 मिनट के चार्ज पर आप इस ईयरफोन्स का इस्तेमाल 4 घंटे से भी ज्यादा कर सकते है, जबकि स्टैंडबाय पर यह आपको 120 घंटे की यूसेज प्रदान करता है। ईयरफोन का भार 25 ग्राम है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Colour

Black

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

Wireless

Type

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.