25 घंटे की बैटरी के साथ JBuds Mini ANC ईयरबड्स लॉन्च, IP55 रेटिंग से लैस, जानें कीमत

JBuds Mini ANC को कंपनी ने चार कलर वेरिएंट्स में पेश किया है जिसमें Graphite, Midnight Navy, Ruby Red, और Blush Pink शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 जनवरी 2026 08:32 IST
ख़ास बातें
  • इनमें ब्लूटूथ मल्टीपॉइंट फीचर का सपोर्ट है।
  • JLab ऐप की मदद से इनमें कई तरह के कस्टमाइजेशन फीचर्स मिल जाते हैं।
  • JBuds Mini को कॉम्पेक्ट फॉर्म फैक्टर दिया गया है।

JBuds Mini ANC को कंपनी ने कॉम्पेक्ट साइज ईयरबड्स के रूप में लॉन्च किया है।

Photo Credit: JLab

CES 2026: JLab की ओर से JBuds Mini ANC लॉन्च किए गए हैं। कंपनी के नए ईयरबड्स CES 2026 में पेश किए गए हैं। JBuds Mini को कॉम्पेक्ट फॉर्म फैक्टर दिया गया है। मिनी ईयरबड्स लाइनअप में ये पहले से मौजूद JBuds Mini का अपग्रेडेड वर्जन हैं जो एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन सपोर्ट के साथ आते हैं। कंपनी ने दावा किया है कि इनका साइज काफी छोटा है। चार्जिंग केस 50 प्रतिशत तक छोटा हो गया है। वहीं, ईयरबड्स JLab Go POP+ से 30 प्रतिशत छोटे हैं। इनमें 25 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दिया गया है। इनमें ब्लूटूथ मल्टीपॉइंट फीचर का सपोर्ट है और ये एक समय में दो डिवाइसेज से कनेक्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

JBuds Mini ANC Price, Availability

JBuds Mini ANC की कीमत $39.99 (लगभग 3,600 रुपये) है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। सेल मार्च 2026 से शुरू होगी। JBuds Mini ANC को कंपनी ने चार कलर वेरिएंट्स में पेश किया है जिसमें Graphite, Midnight Navy, Ruby Red, और Blush Pink शामिल हैं। 

JLab JBuds Mini ANC launched in CES 2026
Photo Credit: JLab

JBuds Mini ANC Specifications

JBuds Mini ANC को कंपनी ने कॉम्पेक्ट साइज ईयरबड्स के रूप में लॉन्च किया है। ये छोटे साइज के चलते काफी पोर्टेबल हैं, जैसा कि कंपनी ने दावा किया है। इनमें एनवायरमेंटल नॉइज कैंसलिंग माइक्रोफोन लगे हैं जो वॉइस क्लियरिटी को बढ़ाते हैं। JLab ऐप की मदद से इनमें कई तरह के कस्टमाइजेशन फीचर्स मिल जाते हैं। यूजर्स इस ऐप की मदद से ANC लेवल को एडजस्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही सराउंड साउंड सुनने के लिए Be Aware मोड भी दिया गया है। 

इनमें EQ प्रीसेट की मदद से फाइन ट्यूनिंग की जा सकती है। साथ ही कस्टमाइज टच कंट्रोल दिए गए हैं। कुल मिलाकर यूजर अपनी पसंद के अनुसार इन्हें इस्तेमाल कर सकता है। कंपनी ने धूल और पानी से सुरक्षा इनको प्रदान की है। ये IP55 रेटेड हैं, और धूल व पसीने में आसानी से खराब नहीं होते हैं। इन्हें आउटडोर और वर्कआउट के समय भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में Fusion Red कलर में लॉन्च हुआ Vivo T5x 5G, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Vivo T5e vs Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e 5G: ₹15000 में कौन सा रहेगा बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान AI? ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन ने बोली चौंकाने वाली बात
  2. भारत में Fusion Red कलर में लॉन्च हुआ Vivo T5x 5G, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. बैंक, UPI और सोशल मीडिया... कुछ भी नहीं रहेगा सुरक्षित? एक्सपर्ट बोले - सेकंडों में तोड़ दूंगा Password
  4. पीएम नरेंद्र मोदी के Instagram पर सिर्फ 4 दिनों में बढ़े 40 लाख फॉलोअर्स, सेल्फी वीडियो पर आए करोड़ों व्यूज
  5. boAt ने बच्चों के लिए लॉन्च की स्मार्टवॉच Sailor Nav, माता-पिता कर पाएंगे लोकेशन ट्रैक, सुरक्षा होगी हाथ में
  6. चुटकी में साफ होंगे लैपटॉप, कीबोर्ड और कार! Portronics भारत में लॉन्च किया बजट एयर डस्टर
  7. Redmi Note 17 सीरीज की कीमत हुई लॉन्च से पहले लीक, टिप्सटर ने किया खुलासा
  8. छोटा सा गैजेट आपकी घड़ी को बना देगा मिनी स्मार्टफोन, यहां जानें इसका प्राइस
  9. SIR Deleted List जारी, वोटर लिस्ट से कट गया नाम? घर बैठे ऐसे करें चेक
  10. ₹47 हजार से ज्यादा सस्ता हुआ Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कैसे होगा फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.